Apple iPhone Leak: Apple के नए फ्लैगशिप iPhone की लॉन्चिंग अब करीब आ गई है। हर साल की तरह इस बार भी सितंबर में कंपनी अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro को इसी साल सितंबर में पेश किया जा सकता है। हाल ही में एक लीक तस्वीर सामने आई है, जिसने इन दोनों मॉडल्स के डिजाइन को लेकर काफी चर्चा शुरू कर दी है।
iPhone 18 Pro और Pro Max के लॉन्च से पहले नया डिजाइन लीक हुआ है। इस बार छोटा डायनामिक आईलैंड, A20 Pro चिप और कैमरा अपग्रेड जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव
लीक हुई तस्वीर में सबसे बड़ा बदलाव फोन के फ्रंट लुक में देखने को मिला है। खास बात यह है कि इस बार Apple अपने डायनामिक आईलैंड को छोटा करने की तैयारी में है। अभी तक के iPhone मॉडल्स में इसका साइज बड़ा ही रखा गया था, लेकिन अब यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस देने के लिए इसे छोटा किया जाएगा। इससे फोन का लुक और भी साफ और प्रीमियम लगेगा।
कई साल बाद होगा बदलाव
Apple ने पहली बार 2022 में iPhone 14 Pro के साथ डायनामिक आईलैंड फीचर पेश किया था। तब से लेकर अब तक इसके साइज में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अब कंपनी अपने भविष्य की योजना के तहत इसमें बदलाव कर रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple 2027 तक एक फुल स्क्रीन iPhone लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें डायनामिक आईलैंड पूरी तरह खत्म हो सकता है इसलिए अभी से कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे छोटा कर रही है।
कितना छोटा होगा डायनामिक आईलैंड?
नए iPhone में डायनामिक आईलैंड का साइज करीब 25% तक कम किया जा सकता है। उदाहरण के लिए iPhone 17 Pro में इसका साइज लगभग 20.06mm है, जो नए मॉडल में घटकर करीब 15mm रह सकता है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि इसे 13.5mm तक छोटा किया जा सकता है।
READ MORE: जॉन टर्नस की एंट्री से Apple में नई लीडरशिप की शुरुआत
परफॉर्मेंस और कैमरा अपग्रेड
हर नए iPhone की तरह इस बार भी कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे। iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro में कंपनी का नया और ज्यादा पावरफुल A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा, जिससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो जाएगी। कैमरा में भी सुधार किया जाएगा। इस बार मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर मिलने की उम्मीद है, जिससे कम रोशनी और ज्यादा रोशनी दोनों में बेहतर फोटो ली जा सकेगी।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
Pro Max मॉडल में इस बार बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे फोन ज्यादा देर तक चलेगा। हालांकि, बैटरी बड़ी होने के कारण फोन थोड़ा मोटा भी हो सकता है। साथ ही, इन नए आईफोन में लेटेस्ट iOS 27 मिलेगा और Siri का अपग्रेडेड वर्जन भी देखने को मिलेगा, जिससे फोन और ज्यादा स्मार्ट बन जाएगा।
READ MORE: iOS 27, macOS 27 में Apple का सख्त सिक्योरिटी अपग्रेड
कीमत क्या हो सकती है?
कंपनी ने कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि नए मॉडल्स की कीमत पिछले साल के मॉडल्स के आसपास ही रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 और 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 से शुरू होती है।
क्या खास है?
इस बार Apple डिजाइन में छोटा लेकिन जरूरी बदलाव करने जा रही है। छोटा डायनामिक आईलैंड, तेज चिपसेट, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी ये सभी फीचर्स मिलकर नए iPhone को खास बना सकते हैं। अब यूजर्स को सितंबर लॉन्च का इंतजार है, जहां इन सभी फीचर्स की असली तस्वीर सामने आएगी।
