भीषण गर्मी में AC ब्लास्ट से बचना है तो जानें इसकी एक्सपायरी डेट

5 mins read
393 views
AC feature
April 22, 2025

अगर आप भी लंबे समय से Split AC या Window AC का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि AC का इस्तेमाल कितने समय तक सुरक्षित है।

AC Expiry Date: देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। ऐसे में सबसे ज्यादा राहत देने वाला उपकरण है एयर कंडीशनर, लेकिन क्या आप जानते हैं कि AC भी हमेशा के लिए नहीं होता? एक समय के बाद इसका यूज न सिर्फ नुकसानदेह हो सकता है, बल्कि यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। पिछले साल गर्मियों के दौरान कई जगहों पर AC ब्लास्ट की खबरें सामने आई थीं। इन घटनाओं में खासकर पुराने विंडो और स्प्लिट AC शामिल थे। ज्यादा गर्मी, समय के साथ घटती कूलिंग एफिशिएंसी, और खराब रखरखाव ये सभी ब्लास्ट के पीछे बड़ी वजहें थीं।

कितने साल तक करें AC का इस्तेमाल?

आमतौर पर एक AC की लाइफ 8 से 10 साल मानी जाती है, लेकिन ये समय इसके मेंटेनेंस और इस्तेमाल पर निर्भर करता है। अगर आप हर साल सर्विसिंग कराते हैं और सही तरीके से AC का यूज करते हैं तो ये थोड़ा और चल सकता है, लेकिन 10 साल के बाद AC को बदल देना ही समझदारी होती है।

AC कितने साल तक रहता है सेफ?

गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में सबसे ज्यादा विंडो और स्प्लिट AC का यूज किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि AC कितने साल तक सुरक्षित रहता है? हर चीज की एक उम्र होती है और AC भी इस नियम से बाहर नहीं है। अगर आप समय पर AC को चेक नहीं करवाते या बहुत पुराना AC चलाते हैं, तो यह नुकसानदायक हो सकता है।

Window AC : अगर आप Window AC चला रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसकी सेफ उम्र लगभग 8 से 10 साल होती है।

Split AC: Split AC की लाइफ थोड़ी लंबी मानी जाती है। अगर इसका मेंटेनेंस ठीक तरह से होता रहे, तो यह 10 से 15 साल तक आराम से चल सकता है।

ऐसे बढ़ा सकते हैं AC की लाइफ

अगर आप भी AC का यूज कर रहे हैं, तो उसका मेंटेनेंस और सर्विस करवाना बहुत जरूरी है। इससे न आप सिर्फ शानदार कूलिंग का मजा ले पाएंगे बल्कि AC की लाइफ भी बढ़ जाएगी। ज्यादातर कंपनियां AC कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी देती हैं, लेकिन यह आपके AC के लिए तभी अच्छा होगा जब आप इसकी नियमित सर्विसिंग करवाएंगे।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

TRAI Data
Previous Story

TRAI Data: Jio और Airtel निकले आगे, VI को बड़ा नुकसान

internet speed
Next Story

इस देश ने लॉन्च किया 10G ब्रॉडबैंड, 20 सेकेंड में डाउनलोड होगी मूवी

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG के नए गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और Ally X भारत में लॉन्च। प्रीमियम डिजाइन, एक्सेसरीज और वायरलेस गेमिंग के साथ ये गेमिंग प्रेमियों के लिए आदर्श हैं।  Asus ROG Xbox Ally vs Ally X: Asus की Republic of Gamers ने भारत में अपने हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की ऑन–शेल्फ उपलब्धता की घोषणा की है। इन दोनों डिवाइसों के साथ विस्तृत एक्सेसरी लाइनअप भी बाजार में उपलब्ध होगा। ये डिवाइस लेटेस्ट AMD Ryzen Z2 Series प्रोसेसर से लैस हैं और आरामदायक गेमिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  कीमत और उपलब्धता  ROG
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss