TRAI Data

TRAI Data: Jio और Airtel निकले आगे, VI को बड़ा नुकसान

4 mins read
981 views
April 22, 2025

TRAI ने जनवरी 2025 के लिए मोबाइल यूजर्स का डेटा जारी किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Airtel और Reliance Jio ने इस महीने भी अपने नेटवर्क से लाखों नए ग्राहक जोड़े हैं।

TRAI Data : TRAI ने जनवरी 2025 के लिए ताजा रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। इस रिपोर्ट में Airtel ने सबको चौंकाते हुए सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़े हैं और Jio को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, Vodafone Idea और BSNL को यूजर्स की संख्या में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है।

रिपोर्ट की खास बातें

जनवरी 2025 में देश में मोबाइल यूजर्स की कुल संख्या 115.06 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसमें 0.55% की बढ़त दर्ज की गई है। इस बार 5G यूजर्स को भी मोबाइल ग्राहकों में शामिल किया गया है, जबकि पहले इन्हें फिक्स्ड वायरलाइन यूजर्स में गिना जाता था।

Airtel की जबरदस्त बढ़त, Vi और BSNL को लगा झटका

जनवरी 2025 में टेलीकॉम सेक्टर में Airtel ने शानदार प्रदर्शन किया है। TRAI की नई रिपोर्ट के अनुसार, Airtel ने इस महीने सबसे ज्यादा 16.5 लाख नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा। इससे कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 33.61% हो गया है और कुल ग्राहकों की संख्या 38.69 करोड़ पार कर चुकी है।

वहीं, Reliance Jio ने भी 6.8 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं, जिससे Jio का यूजर बेस 46.58 करोड़ हो गया है और इसका बाजार हिस्सा 40.46% पर पहुंच गया है।

दूसरी तरफ Vi और BSNL की हालत कमजोर

Vodafone Idea (Vi) के लिए जनवरी का महीना मुश्किल भरा रहा। कंपनी ने करीब 13 लाख यूजर्स गंवाए, जिससे उसका बाजार हिस्सा घटकर 17.89% रह गया है और यूजर बेस अब सिर्फ 20.59 करोड़ पर आ गया है। सरकारी कंपनी BSNL ने भी 1.5 लाख ग्राहक खो दिए हैं और अब इसके पास 9.15 करोड़ ग्राहक बचे हैं, जबकि इसका मार्केट शेयर 7.95% पर आ गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

BSNL
Previous Story

TRAI TCCMS portal: Airtel, Jio, Vi, BSNL यूजर्स के लिए काम की खबर

AC feature
Next Story

भीषण गर्मी में AC ब्लास्ट से बचना है तो जानें इसकी एक्सपायरी डेट

Latest from Telecom Sector

नेटवर्क नहीं है तो कोई बात नहीं! O2 Satellite से सीधे स्पेस से जुड़ेगा आपका स्मार्टफोन

नेटवर्क नहीं है तो कोई बात नहीं! O2 Satellite से सीधे स्पेस से जुड़ेगा आपका स्मार्टफोन

Virgin Media O2:  मोबाइल नेटवर्क के ‘नो सिग्नल’ वाले इलाकों की समस्या दूर होनेवाली है। ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी Virgin Media O2 ने यूरोप

Don't Miss