रात में फोन चलाने के नुकसान जान दंग रह जाएंगे

5 mins read
795 views
smartphone
January 20, 2025

क्या आप जानते हैं कि अंधेरे में फोन का यूज करने से हमारी आंखों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा और भी कई तरह की समस्याएं होती हैं।

Smartphone Disadvantages: स्मार्टफोन का इस्तेमाल आजकल आम बात है। स्मार्टफोन हमारी जिंदगी के आधे से ज्यादा काम को आसान बना देता है। कई लोग रात को सोने से पहले या सोते टाइम भी फोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंधेरे में फोन का यूज करने से हमारी आंखों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा और भी कई तरह की समस्याएं होती हैं।

नीली रोशनी करती हैं आंखों को खराब

फोन और कंप्यूटर से निकलने वाली नीली रोशनी घंटों काम करने वालों की आंखों के लिए बहुत हानिकारक होती है। इस रोशनी की वजह से हमारी आंखें थक जाती हैं, सूख जाती हैं। इसके अलावा कई बार देखने में भी काफी परेशानी होती है। इसलिए रात को सोने से पहले फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

सिरदर्द की समस्या होती है

अंधेरे में फोन को देखने से आंखें कमजोर हो सकती हैं, जिसके कारण सिरदर्द भी हो सकता है। आंखों में जलन भी होने लगती है। अगर अंधेरे में फोन देखते रहें तो आंखों की रोशनी भी खराब हो सकती है। इसलिए अंधेरे में फोन देखने की आदत छोड़ देनी चाहिए।

नींद में भी डालती है खलल

फोन की नीली रोशनी नींद में खलल डालने का भी काम करती है। यह रोशनी शरीर में एक खास हार्मोन के उत्पादन को रोकती है, जो सोने में मदद करता है। इसके कारण रात को सो नहीं पाते और थके रहते हैं।

लंबे समय तक न देखें फोन

लंबे समय तक फोन देखते रहते हैं, तो आंखों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। इसे डिजिटल आई थकान कहते हैं। आंखों से पानी आता है और हमें सिरदर्द भी होता है।

सोने से एक घंटा पहले फोन बंद कर दें

रात को सोने से पहले फोन का यूज बिल्कुल न करें। अगर जरूरी हो तो ही फोन का यूज करें वो भी ब्राइटनेस कम कर के। इसके अलावा आप फोन में ऐसी सेटिंग लगा सकते हैं, जिससे नीली रोशनी कम हो जाए। हर बीस मिनट में दूर की चीजों को देखें और सोने से कम से कम एक घंटा पहले फोन बंद कर दें। अपनी आँखों का ख्याल रखने के लिए डॉक्टर से मिलें।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Android 16
Previous Story

इस तारीख को लॉन्च होगी Android 16, देख लें सभी डेट्स

OYO
Next Story

Oyo और Elon Musk की हुई मुलाकात, इस टेक्नोलॉजी पर हुई बात

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए रखा है और मुख्य ध्यान iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल पर रखा है।  Apple ने iPhone Air के उत्पादन को घटाया है क्योंकि इसकी बिक्री कम रही, वहीं iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल की मांग बढ़ी है।  iPhone Air का उत्पादन कम  iPhone Air अब भारी कटौती का सामना कर रहा है। सप्लाई चेन स्रोतों ने बताया कि नवंबर में iPhone Air के ऑर्डर सितंबर के स्तर से भी 10 प्रतिशत से कम होंगे। सितंबर में 999 डॉलर में लॉन्च हुई iPhone Air की मोटाई केवल 5.6
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG के नए गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और Ally X भारत में लॉन्च। प्रीमियम डिजाइन, एक्सेसरीज और वायरलेस गेमिंग के साथ ये गेमिंग प्रेमियों के लिए आदर्श हैं।  Asus ROG Xbox Ally vs Ally X: Asus की Republic of Gamers ने भारत में अपने हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की ऑन–शेल्फ उपलब्धता की घोषणा की है। इन दोनों डिवाइसों के साथ विस्तृत एक्सेसरी लाइनअप भी बाजार में उपलब्ध होगा। ये डिवाइस लेटेस्ट AMD Ryzen Z2 Series प्रोसेसर से लैस हैं और आरामदायक गेमिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  कीमत और उपलब्धता  ROG
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss