Apple के चार AI एक्सपर्ट्स Meta, OpenAI और Anthropic में हुए शामिल

Apple सीक्रेटली बनाएगा अपना AI सर्च इंजन

7 mins read
824 views
August 4, 2025

Apple अब खुद का एक नया AI सर्च इंजन बना रहा है, जो ChatGPT और Perplexity की तरह सीधे सवालों के जवाब देगा।

Apple Search Engine: अब तक AI की रेस में Apple को काफी पीछे माना जा रहा था। ChatGPT, Google Gemini और Microsoft Copilot जैसी कंपनियां आगे निकल चुकी थीं, लेकिन अब Apple भी इस दौड़ में कूद गया है। खबर है कि Apple अब खुद का एक नया AI सर्च इंजन बना रहा है, जो ChatGPT और Perplexity की तरह सीधे सवालों के जवाब देगा।

Apple की नई टीम AKI

Apple ने इस नए प्रोजेक्ट के लिए एक खास टीम बनाई है, जिसका नाम Answers, Knowledge and Information (AKI)  है। इस टीम का काम एक ऐसा AI सिस्टम बनाना है, जो इंटरनेट पर मौजूद जानकारी को समझकर सीधे सवालों के जवाब दे सके। इस टीम का नेतृत्व रोबी वॉकर कर रहे हैं, जो पहले Siri के साथ काम कर चुके हैं। यह नया AI सिस्टम वैसा ही होगा जैसे ChatGPT या Perplexity  है।

Siri अभी भी पुरानी लगती है

आज जब लोग Siri से कुछ पूछते हैं, तो वो सीधे जवाब देने की बजाय ChatGPT से पूछने को कहती है। इससे यूजर को काफी परेशानी होती है। वहीं, अगर ChatGPT या Google Gemini से पूछो तो वही स्क्रीन पर सटीक और साफ जवाब मिल जाता है। Apple यही अनुभव अपने यूजर्स को देना चाहता है, लेकिन Siri अभी भी पीछे है। यही वजह है कि Apple अब अपनी AI टेक्नोलॉजी को नए सिरे से बना रहा है।

Apple की नजर Perplexity पर भी थी

Apple ने एक समय Perplexity नाम की AI कंपनी को खरीदने की कोशिश भी की थी, लेकिन कंपनी के CEO ने मना कर दिया। इसके बाद Apple ने फैसला किया कि वह अब खुद ही ऐसा AI सिस्टम बनाएगा। Perplexity की खासियत है कि वह सवालों का जवाब चैटबॉट की तरह देता है, लेकिन साथ ही भरोसेमंद वेब सोर्स भी दिखाता है। Apple अब अपने नए सिस्टम में भी यही तरीका अपनाना चाहता है।

अभी लॉन्च में समय लगेगा

रिपोर्ट के मुताबिक Apple का यह नया AI सर्च इंजन अभी शुरुआती दौर में है। इसका कोई तय लॉन्च डेट नहीं है। Siri का बड़ा अपडेट भी 2026 तक आने की उम्मीद है। इस देरी की वजह से फिलहाल Apple ने OpenAI से साझेदारी की है। iOS 18 और Siri में जो AI फीचर्स आए हैं, उनमें ChatGPT का काफी रोल है। लेकिन Apple ज्यादा दिनों तक किसी और कंपनी पर निर्भर नहीं रहना चाहता  इसलिए वो खुद का सिस्टम बना रहा है।

Apple के सामने मुश्किलें भी हैं

AI के फील्ड में काम करने वाले कई टैलेंटेड इंजीनियर हाल ही में Apple छोड़ चुके हैं। कुछ लोग स्टार्टअप्स में चले गए हैं, तो कुछ Google या OpenAI जैसी कंपनियों में शामिल हो गए हैं। इससे Apple की AI टीम पर दबाव बढ़ गया है। AI की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है और यहां टिके रहने के लिए नए आइडियाज और सही लोगों की बहुत जरूरत होती है।

दूसरी कंपनियां काफी आगे निकल गई हैं

Google ने Gemini AI को अपने सर्च Gmail और Docs में जोड़ दिया है। Microsoft का Copilot अब Windows और Office में पूरी तरह से काम कर रहा है। इन कंपनियों ने AI को अपने सिस्टम में गहराई से शामिल कर लिया है। Apple की तुलना में इनका यूजर एक्सपीरियंस बहुत बेहतर है। Safari, Spotlight या Siri जैसी Apple की सर्विसेज अभी भी पुराने तरीके से काम कर रही हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/3-accused-arrested-for-selling-fake-apple-products-in-hyderabad/

https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/ios-26-leak-apple-accused-youtuber-john-prosser-of-theft/

अब क्या करना होगा Apple को?

अगर Apple को AI की रेस में टिकना है तो सिर्फ Siri को स्मार्ट बनाने से काम नहीं चलेगा। उसे पूरे iPhone सिस्टम को फिर से AI के हिसाब से डिजाइन करना होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Xai
Previous Story

AI की वर्ल्ड वॉर में मस्क और जुकरबर्ग आमने-सामने, हायर कर रहे टॉप इंजीनियर्स

15 हफ्तों की तेजी के बाद Crypto में आया बड़ा यू-टर्न, मार्केट हुआ अलर्ट
Next Story

15 हफ्तों की तेजी के बाद Crypto में आया बड़ा यू-टर्न, मार्केट हुआ अलर्ट

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss