इन शहरों में मिनटों में मिलेगा आपके घर Asus का लैपटॉप, जानें कैसे

इन शहरों में मिनटों में मिलेगा आपके घर Asus का लैपटॉप, जानें कैसे

3 mins read
845 views
August 6, 2025

Asus को उम्मीद है कि इस कदम से कंपनी और ज्यादा कस्टमर तक पहुंचेगी। खासकर मेट्रो शहरों में जहां लोग अब 10-15 मिनट में सामान मंगवाने के आदी हो चुके हैं।

Swiggy Instamart vs Asus Partnership: Asus India ने एक नया और आसान तरीका शुरू किया है। अब लोग Asus के लैपटॉप मिनटों में अपने घर मंगवा सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने Swiggy Instamart के साथ पार्टनरशिप की है। यह सुविधा अभी दिल्ली-NCR, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता में शुरू की गई है।

Swiggy Instamart घर पहुंचाएगा लैपटॉप

अब अगर किसी को नया लैपटॉप चाहिए तो वह Swiggy Instamart से Asus का लैपटॉप मंगवा सकता है। इस सेवा के तहत मिलने वाले लैपटॉप्स की शुरुआती कीमत 33,990 होगी। कंपनी का कहना है कि आज के समय में लोग हर चीज तेजी से चाहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अब Asus ने यह कदम उठाया है ताकि लोग अपने जरूरी गैजेट्स जल्दी और आसानी से पा सकें।

पहले छोटे प्रोडक्ट्स की होती थी डिलीवरी

इससे पहले Asus ने अपने छोटे प्रोडक्ट्स को भी क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया था। अब कंपनी ने अपने लैपटॉप्स को भी इस लिस्ट में जोड़ दिया है ताकि कस्टमर को घर बैठे डिलीवरी मिल सके। Asus को उम्मीद है कि इस कदम से कंपनी और ज्यादा कस्टमर तक पहुंचेगी। खासकर मेट्रो शहरों में जहां लोग अब 10-15 मिनट में सामान मंगवाने के आदी हो चुके हैं।

Swiggy Instamart पर Asus के कंज्यूमर लैपटॉप और गेमिंग लैपटॉप दोनों उपलब्ध होंगे। इसमें आपको कौन-कौन से मॉडल मिलेंगे इसकी जानकारी Asus जल्द अपने सोशल मीडिया और वेबसाइट पर शेयर करेगी।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cybersecurity/how-passwords-get-leaked-follow-these-to-safe-online/

https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/amazon-new-technology-tell-truth-about-theft-or-tampering/

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

बूझो तो जानें... क्या आप सॉल्व कर पाएंगे यह चैलेंज? यहां जानें
Previous Story

बूझो तो जानें… क्या आप सॉल्व कर पाएंगे यह चैलेंज? यहां जानें

Nvidia AI चिप्स को चोरी छिपे भेजा जा रहा था चीन, दो अमेरिकी गिफ्तार
Next Story

Nvidia AI चिप्स को चोरी छिपे भेजा जा रहा था चीन, दो अमेरिकी गिफ्तार

Latest from Gadgets

Don't Miss