इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही फिल्में और सीरीज

वीकेंड प्लान तैयार! OTT पर आ रहीं ये धांसू फिल्में और सीरीज

7 mins read
72 views
April 20, 2026

OTT releases this week: हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की बाढ़ आती है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्में और सीरीज एक ही लाइन में खड़ी नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग जॉनर के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक्शन, पॉलिटिकल ड्रामा, रोमांस और साइंस फिक्शन सब एक साथ दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए तैयार हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं कि क्या देखें, तो यह लिस्ट आपको सही चुनाव करने में मदद करेगी।

अगर आप नई फिल्में और वेब सीरीज ढूंढ रहे हैं, तो इस हफ्ते की OTT रिलीज लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है।

पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी प्रतिछाया

साउथ इंडस्ट्री का दबदबा इस हफ्ते भी कायम रहने वाला है। प्रतिछाया सिर्फ एक सत्ता, रिश्तों और महत्वाकांक्षा का मुश्किल  खेल है। काल्पनिक राजनीतिक दुनिया में सेट यह कहानी दिखाती है कि कैसे पावर की चाह इंसान को बदल देती है। अगर आपको ट्विस्ट से भरी कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट पिक हो सकती है।

हल्की-फुल्की लव स्टोरी हैप्पी राज

जहां एक तरफ राजनीति और साजिशें हैं। वहीं दूसरी तरफ हैप्पी राज जैसे सॉफ्ट-रोमांटिक ड्रामा भी इस हफ्ते माहौल हल्का करेंगे। यह फिल्म रिश्तों की नजाकत और गलतफहमियों के बीच पनपते प्यार को दिखाती है। फैमिली एंटरटेनमेंट की तलाश में हैं, तो यह फिल्म वीकेंड के लिए अच्छा विकल्प बन सकती है।

एक्शन का हाई वोल्टेज कमबैक ‘24’

अनिल कपूर एक बार फिर एक्शन मोड में लौट रहे हैं। 24 में वह एटीएस चीफ जय सिंह राठौड़ के किरदार में नजर आएंगे, जो देश को खतरे से बचाने की जंग लड़ता है। तेज रफ्तार कहानी और सस्पेंस से भरी यह सीरीज उन दर्शकों के लिए है जो सीट के किनारे बैठकर शो देखना पसंद करते हैं।

इमोशनल टच के साथ रोमांस बैंड मेला

बैंड मेला एक ऐसी कहानी लेकर आती है जो समय और हालात के बीच खोए हुए प्यार को फिर से तलाशती है। बचपन का रिश्ता, जुदाई और फिर बदलती जिंदगी इन सबके बीच यह फिल्म भावनात्मक जुड़ाव बनाने की कोशिश करती है। अगर आपको स्लो और दिल को छूने वाली कहानियां पसंद हैं, तो इसे मिस न करें।

READ MORE- तानों से उठकर चमकी अर्चना, OTT पर दिखाया एक्टिंग का दम

Stranger Things हॉरर मूवी

Stranger Things यूनिवर्स को आगे बढ़ाते हुए यह नई एनिमेटेड सीरीज दर्शकों को 80s के माहौल में ले जाती है। इलेवन और उसके दोस्तों की यह कहानी फिर से एक रहस्यमयी खतरे से टकराती है। साइंस फिक्शन और हॉरर के फैंस के लिए यह सीरीज खास आकर्षण हो सकती है।

READ MORE- OTT पर छाई 9 साल पुरानी फिल्म, व्यूज से बढ़ा क्रेज

सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा ‘Apex’

अगर आप हाई-स्टेक्स सर्वाइवल ड्रामा पसंद करते हैं, तो Apex इस हफ्ते की सबसे इंटेंस पेशकश है। Baltasar Kormákur के निर्देशन में बनी इस फिल्म में खतरों से भरे हालात और इंसानी जज्बे की परीक्षा दिखाई गई है। मजबूत कास्ट और टाइट स्क्रीनप्ले इसे वॉचलिस्ट में शामिल करने लायक बनाते हैं।

चाहे आप एक्शन के दीवाने हों, रोमांस के शौकीन या थ्रिलर के फैन हर किसी के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। सवाल यह है कि आप सबसे पहले देखना क्या चाहेंगे।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

34M की ताकत से Rivan बनाएगा भविष्य की गैस
Previous Story

34M की ताकत से Rivan बनाएगा भविष्य की गैस, बिना प्रदूषण के

Amazon ने Fire TV में नया Vega OS लॉन्च किया
Next Story

Amazon लाया Vega OS, Fire TV में Android की छुट्टी तय

Latest from Entertainment

Don't Miss