Ott Web Series: OTT प्लेटफॉर्म ने पिछले कुछ सालों में दर्शकों को कई नई और आसान कहानियों से जोड़ा है। इसी बीच एक ऐसी वेब सीरीज आई, जिसने आम छात्रों की जिंदगी और उनके संघर्ष को बहुत ही सच्चे और सरल अंदाज में दिखाया है। यह सीरीज कोविड-19 के समय 2021 में रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही लोगों के दिलों में बस गई। यह वेब सीरीज खास तौर पर उन छात्रों की कहानी पर आधारित है, जो UPSC की तैयारी करते हैं। इसकी कहानी इतनी लोकप्रिय हुई है कि इसे 9.2 की IMDb रेटिंग मिली, जो बहुत बड़ी बात है।
अब तक कई वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। इस सीरीज को TVF ने प्रोड्यूस किया था। इसके बावजूद इसकी कहानी और एक्टिंग इतनी मजबूत थी कि यह सुपरहिट बन गई।
TVF की बनाई गई Aspirants एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो युवाओं के सपनों, संघर्ष और जीवन की सच्चाइयों को जानें।
Aspirants मेहनत और सपनों की कहानी
इस सीरीज का नाम Aspirants है। यह कहानी तीन दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है, जो UPSC की तैयारी करते हैं। शो में दिखाया गया है कि कैसे ये तीनों दोस्त पढ़ाई के दौरान मिलते हैं और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हो जाती है। परीक्षा की तैयारी, तनाव और सपनों के बीच उनकी जिंदगी आगे बढ़ती है। यह सीरीज युवाओं के संघर्ष को बहुत ही असली तरीके से दिखाती है। इस कहानी का एक मुख्य पात्र संदीप भैया हैं, जिन्हें एक सीनियर के रूप में दर्शाया गया है। हालांकि वे स्वयं अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाए, फिर भी वे दूसरों को सही राह दिखाते हैं।
इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है और यह आज भी लोगों के दिल में बसा हुआ है। इस सीरीज में नवीन कस्तूरिया ने अभिलाष का किरदार निभाया है, जबकि सनी हिंदुजा ने संदीप भैया का रोल निभाया है। इनके साथ नमिता दुबे और शिवांकित सिंह परिहार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
READ MORE: बिना पैसे खर्च किए Free में देखें Panchayat Season 4
READ MORE: Spotify के फाउडंर देंगे CEO पद से इस्तीफा, दो नए को-CEO होंगे नियुक्त
कहां देखें यह सीरीज
इस वेब सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं। पहला सीजन सिर्फ पांच एपिसोड का है, इसलिए इसे देखना आसान और रोचक लगता है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि तीन दोस्त UPSC की तैयारी करते हैं। पढ़ाई के दौरान उनकी दोस्ती मजबूत होती है, लेकिन समय के साथ जिंदगी की मुश्किलें उन्हें अलग रास्तों पर ले जाती हैं।
अभिलाष अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करता है और आखिर में सफलता हासिल करता है। इस दौरान दोस्ती, संघर्ष और जीवन के कई बड़े सबक सामने आते हैं, जो दर्शकों को गहराई से जोड़ते हैं।
