अगर सान्या के फैन हैं, तो ये फिल्में बिल्कुल मिस न करें

अगर सान्या के फैन हैं, तो ये फिल्में बिल्कुल मिस न करें

7 mins read
3 views
June 19, 2026

Best Bollywood Movies 2026: वीकेंड पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो मनोरंजन के साथ दमदार कहानी भी दे? अगर जवाब हां है, तो सान्या मल्होत्रा फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। ‘दंगल’ से पहचान बनाने वाली सान्या आज बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनकी फिल्मों में अलग तरह की कहानियां और शानदार अभिनय देखने को मिलता है। आज हम आपको ZEE5 पर मौजूद सान्या मल्होत्रा की 3 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अभी देख सकते हैं।

कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर का शानदार मिश्रण चाहिए, तो सान्या मल्होत्रा की ये टॉप फिल्में आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

‘मिसेज’ में दिखी समाज की कड़वी सच्चाई

साल 2021 की चर्चित मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ की हिंदी रीमेक ‘मिसेज’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में सान्या ने ऋचा का किरदार निभाया है। ऋचा एक टैलेंटेड डांसर है, लेकिन शादी के बाद उसकी दुनिया रसोई तक सीमित हो जाती है। घर की परंपराएं और महिलाओं से जुड़ी पुरानी सोच उसकी पहचान को दबाने लगती है। फिल्म घरेलू महिलाओं की अनकही परेशानियों को बेहद असरदार तरीके से दिखाती है।

‘लव हॉस्टल’ में थ्रिल और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का

अगर आपको थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो ‘लव हॉस्टल’ शानदार विकल्प है। फिल्म में सान्या के साथ विक्रांत मैसी और बॉबी देओल नजर आते हैं। कहानी ज्योति और आशु की है, जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों शादी कर लेते हैं। इसके बाद उनके पीछे एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर लगा दिया जाता है। पूरी फिल्म में रोमांच और तनाव बना रहता है।

‘सैम बहादुर’ में भावुक कर देने वाला किरदार

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘सैम बहादुर’ में सान्या मल्होत्रा ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मानेकशॉ का रोल निभाया है। फिल्म मुख्य रूप से 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध और सैम मानेकशॉ के सैन्य जीवन पर आधारित है। हालांकि सान्या का किरदार कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ता है। वह एक ऐसी पत्नी के रूप में नजर आती हैं जो हर मुश्किल दौर में अपने पति का साथ देती है।

READ MORE: फैंस का इंतजार खत्म, OTT पर रिलीज होगी ‘Drishyam 3’

क्यों खास हैं सान्या मल्होत्रा की फिल्में?

सान्या की सबसे बड़ी ताकत उनके किरदारों का चयन है। वह सिर्फ ग्लैमरस रोल नहीं चुनतीं, बल्कि ऐसी कहानियों का हिस्सा बनती हैं जो दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

  • सोशल ड्रामा पसंद है तो ‘मिसेज’ देखें।
  • थ्रिलर और सस्पेंस चाहते हैं तो ‘लव हॉस्टल’ चुनें।
  • प्रेरणादायक और भावुक कहानी के लिए ‘सैम बहादुर’ बेहतरीन है।

READ MORE: ‘Cocktail 2’ का OTT सरप्राइज, कब और कहां होगी रिलीज?

अगर इस वीकेंड कुछ अलग और दमदार देखने का मन है तो सान्या मल्होत्रा की ये तीनों फिल्में शानदार विकल्प हैं। बेहतरीन अभिनय और मजबूत कहानी की वजह से ये फिल्में दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती हैं। यही कारण है कि आज भी ये OTT पर खूब पसंद की जा रही हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

IIT Mandi BTech Quantum Science JoSAA 2026
Previous Story

IIT मंडी में शुरू हुआ देश का पहला Quantum BTech प्रोग्राम

Latest from Entertainment

Don't Miss