‘Cocktail 2’ का OTT सरप्राइज, कब और कहां होगी रिलीज?

4 mins read
4 views
June 19, 2026

Cocktail 2 OTT Release: क्या आप भी सिनेमाघर जाने से पहले OTT रिलीज का इंतजार करते हैं? आज रिलीज हुई कॉकटेल 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब फैंस इसकी OTT रिलीज को लेकर भी जानकारी जुटा रहे हैं।

Cocktail 2 सिनेमाघरों में रिलीज, जानिए शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म OTT पर कब और कहां स्ट्रीम होगी।

Netflix पर होगी कॉकटेल 2 की स्ट्रीमिंग

फिल्म के मेकर्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि ‘कॉकटेल 2’ थिएटर रन पूरा करने के बाद OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है। आमतौर पर बड़ी फिल्मों को सिनेमाघरों में 6 से 8 हफ्ते का समय दिया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म अगस्त या सितंबर में OTT पर दस्तक दे सकती है।

READ MORE: फैंस का इंतजार खत्म, OTT पर रिलीज होगी ‘Drishyam 3’

बॉक्स ऑफिस पर आसान नहीं होगी राह

फिल्म की रिलीज के साथ ही मुकाबला भी काफी कड़ा नजर आ रहा है। इस हफ्ते कई बड़ी और अलग-अलग जॉनर की फिल्में सिनेमाघरों में पहुंची हैं।

इनमें शामिल हैं:

  • टॉय स्टोरी 5
  • मा इंटी बंगारम
  • बालन: द बॉय
  • कॉलोनी

इसके अलावा पिछले हफ्ते रिलीज हुई कई फिल्मों से भी इसे दर्शकों के लिए मुकाबला करना पड़ेगा।

READ MORE: कमजोर दिल वाले भूलकर भी न देखें ये 7 थ्रिलर फिल्में

कॉकटेल के बाद फिर लौटे होमी अदजानिया

फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। उन्होंने साल 2012 में आई कॉकटेल का भी निर्देशन किया था। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, जबकि संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने तैयार किया है। फिलहाल सबकी नजर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर है। अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आती है, तो OTT रिलीज के समय भी इसे बड़ा फायदा मिल सकता है।

 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Jios-AGM-message
Previous Story

Jio AGM 2026: मुकेश अंबानी का नया मास्टरस्ट्रोक, AI पर लगा बड़ा दांव

Latest from Entertainment

Don't Miss