Kerala Story 2 OTT Date: विवादों और चर्चाओं के बीच रही The Kerala Story 2 अब ओटीटी पर पहले से जल्दी आने वाली है। पहले इसकी रिलीज 8 मई 2026 तय थी। लेकिन अब इसे प्री-पोन कर दिया गया है। नई तारीख 1 मई तय की गई है। इस बदलाव से दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। क्योंकि इन्हें पहले अधिक दिनों तक इंतजार करना पड़ता अब महज तीन से चार दिनों में इस मूवी को देखने को मिल सकता है।
‘द केरला स्टोरी 2’ की ओटीटी रिलीज डेट बदली, अब मई के इस तारीख को ZEE5 पर देख सकेंगे फिल्म, जानिए पूरी डिटेल यहां।
कहां और किन भाषाओं में देख पाएंगे फिल्म
यह फिल्म ZEE5 पर रिलीज होगी। दर्शक इसे हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में भी देख सकेंगे। तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी फिल्म उपलब्ध रहेगी। इससे इसकी पहुंच और ज्यादा बढ़ने वाली है। बता दें कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन स्थिर रहा। शुरुआती ओपनिंग 88 लाख रुपये की रही। पहले हफ्ते में कमाई तेजी से बढ़ी। धीरे-धीरे कलेक्शन में गिरावट आई। कुल मिलाकर फिल्म ने लगभग 52.94 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड आंकड़ा 62 करोड़ से ज्यादा रहा। यह प्रदर्शन औसत से बेहतर माना जा रहा है।
कंटेंट के कारण बना चर्चा का केंद्र
फिल्म अपने विषय की वजह से लगातार चर्चा में रही। इसमें संवेदनशील मुद्दे को दिखाया गया है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे लड़कियों को धोखे से फंसाया जाता है। इसके बाद उन पर दबाव और अत्याचार की बात दिखाई गई है। इसी कारण फिल्म को लेकर विवाद भी सामने आए।
READ MORE- Netflix पर ट्रेंड कर रही ये रोमांटिक फिल्म
स्टार कास्ट और निर्देशन
फिल्म का निर्देशन Kamakshya Narayan Singh ने किया है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी Vipul Amrutlal Shah ने संभाली है। फिल्म में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अर्जुन ओजला जैसे कलाकार नजर आए हैं। सभी ने अपने किरदार को प्रभावी ढंग से निभाने की कोशिश की है।
READ MORE- एक साल बाद पलटी किस्मत! OTT पर छा गई ‘Badass Ravi Kumar’
पहले पार्ट की सफलता का असर
यह फिल्म पहले पार्ट द केरला स्टोरी का सीक्वल है। पहला भाग साल 2023 में रिलीज हुआ था। उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। इसी सफलता के कारण दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी उम्मीदें बनीं। अब ओटीटी रिलीज के बाद इसकी असली परीक्षा होगी।
