raakaasa movie ott release date netflix hindi version update

OTT पर ‘राकासा’ का खौफ, नेटफ्लिक्स ने तय की तारीख… पर हिंदी दर्शकों के साथ हुआ ‘धोखा’?

8 mins read
204 views
April 28, 2026

Raakaasa OTT Release Date: तेलुगु सिनेमा की हालिया चर्चा बटोरने वाली फिल्म राकासा अब सिनेमाघरों के बाद आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है। हॉरर और कॉमेडी के अनोखे मेल वाली यह फिल्म अपनी डिजिटल रिलीज को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन उत्तर भारतीय दर्शकों के लिए एक मायूस करने वाली खबर भी सामने आई है।

निहारिका कोनिडेला की तेलुगु हॉरर कॉमेडी ‘राकासा’ 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जानें क्यों हिंदी दर्शकों को इसकी रिलीज से निराशा हाथ लगी है।

नेटफ्लिक्स पर राकासा’ का डिजिटल डेब्यू

​अप्रैल 2026 में बड़े पर्दे पर अपनी चमक बिखेरने वाली तेलुगु फिल्म ‘राकासा’ अब ओटीटी की दुनिया में कदम रख रही है। दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह फिल्म 1 मई 2026 से स्ट्रीम की जाएगी। थिएटर में औसत सफलता के बाद, मेकर्स को उम्मीद है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।

हिंदी दर्शकों को क्यों लगा झटका?

​नेटफ्लिक्स ने फिल्म को तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की पुष्टि तो कर दी है। लेकिन लिस्ट से हिंदी गायब है। आज के पैन-इंडिया दौर में जहाँ हर बड़ी फिल्म को हिंदी में रिलीज करना एक मानक बन गया है। वहीं, राकासा’के हिंदी वर्जन का न होना हिंदी भाषी फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। फिलहाल, हिंदी वर्जन के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या ‘जी5′ बनेगा हिंदी दर्शकों का सहारा?

​फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर एक दिलचस्प मोड़ यह है कि ‘राकासा’ को Zee Studios ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म गलियारों में चर्चा है कि नेटफ्लिक्स के बजाय फिल्म का हिंदी वर्जन जी5 पर स्ट्रीम हो सकता है। हालांकि, जब तक मेकर्स कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं करते, तब तक हिंदी राइट्स को लेकर संशय बरकरार रहेगा।

READ MORE- बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद OTT पर आ रही ‘द केरल स्टोरी 2’, इस दिन खत्म होगा इंतज़ार!

डेब्यू डायरेक्टर और निहारिका का दांव

​इस फिल्म के पीछे नई सोच और युवा टीम का हाथ है। निहारिका कोनिडेला द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन मनासा शर्मा ने किया है। खास बात यह है कि मनासा की यह बतौर निर्देशक पहली फीचर फिल्म है। फिल्म में वेन्नेला किशोर, ब्रह्माजी और गेटअप श्रीनु जैसे कॉमेडी दिग्गजों के साथ नयन सारिका और संगीत सोभन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि संगीत अनुदीप देव का है।

READ MORE-  दिमाग हिला देंगी ये OTT थ्रिलर सीरीज! हर एपिसोड में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

ब्रह्म राक्षस और गांव का खौफनाक राज

​फिल्म की पटकथा एक रहस्यमयी गांव और वहां सदियों से चले आ रहे ‘ब्रह्म राक्षस’ के श्राप पर आधारित है। गांव को इस अभिशाप से बचाने के लिए दी जाने वाली कुर्बानियां और उस दौरान पैदा होने वाली सस्पेंस भरी स्थितियां दर्शकों को बांधे रखती हैं। हॉरर के बीच कॉमेडी का तड़का इसे उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है जो ‘स्त्री’ या ‘मुंज्या’ जैसी फिल्मों के शौकीन हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss