एक क्लिक में अंधेरा! पावर ग्रिड पर बढ़ते साइबर हमलों से बढ़ी चिंता

एक क्लिक में अंधेरा! पावर ग्रिड पर बढ़ते साइबर हमलों से बढ़ी चिंता

7 mins read
12 views
April 16, 2026

Thermal plant Cyberattack: यूरोप में ऊर्जा ढ़ांचे की सुरक्षा को लेकर नई चिंता सामने आई है। स्वीडन के एक थर्मल पावर प्लांट पर साइबर हमले की कोशिश ने खतरे की गंभीरता को उजागर कर दिया है। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा अधिकारियों की माने तो इस साइबर हमले के पीछे रूस से जुड़े हैकर्स का हाथ हो सकता है।

रूसी हैकरों से जुड़े साइबर अटैक ने दिखाया कि अब ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर सीधे निशाने पर है। जानिए पूरा मामला।

साइबर अपराधियो ने बदला हमले का तरीका

Cyber attack का नाम सुनते ही दिमाग में वेबसाइट या सर्वर का नाम घूमने लगता है। पहले जहां DDos जैसे आम थे। वही, अब हैकर्स सीधे पावर प्लांट के ऑपरेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम को निशाना बना रहे हैं। जानकार तो इसे बेहद खतरनाक मान रहे हैं। इससे अचानक बिजली आपूर्ति जैसे जरूरी सेवाएं सीधे प्रभावित हो सकती है।

स्वीडन के मंत्री Carl Oskar Bohlin ने बताया कि प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत था। लेकिन अब सीधे ऑपरेशनल टेक्नोलॉजी में नुकसान पहुंचाने की कोशिशे की जा रही है। इससे यूरोपीय ऊर्जा प्रणाली की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

नियोजित रुकावट को नाकाम करना

सरकारी अधिकारियों ने औपचारिक रूप से रूस समर्थक Hacktivist Groups पर आरोप लगाया है। अच्छी बात यह रही कि जिस सुविधा को निशाना बनाया गया था उसके अंदरूनी सुरक्षा तंत्र और मज़बूत नेटवर्क विभाजन  ने इस अनाधिकृत पहुँच को सफलतापूर्वक पहचान लिया और समय रहते उसे ब्लॉक कर दिया। जिससे संभावित बड़ी घटना टल गई। यह बुनियादी ढांचा को नुकसान पहुंचाने की ओर कदम बढ़ा रही है।

READ MORE- अब हैकर्स की खैर नहीं! GPT-5.4-Cyber करेगा हर हमले का जवाब

आम जिंदगी और अर्थवयवस्था दोनों प्रभावित

यह मामला अकेला नहीं है। नॉर्वे और डेनमार्क से भी ऐसे हमले सामने आए हैं। जिससे पूरे यूरोप में इंफ्रस्ट्रक्चर पर खतरा बढ़ रहा है। साइबर हमलों को अब हाइब्रिड वॉरफेयर का हिस्सा मा जा रहा है। इसमें डिजिटल और रणनीतिक दोनों तरीके शामिल है। इससे किसी भी देश की आम जिंदगी और अर्थवयवस्था दोनों प्रभावित हो सकती है। यूके के NCSC ने एक मार्गदर्शिका भी प्रकाशित की थी।

READ MORE-  Gemini-ChatGPT भी पीछे! CoinStats AI ने दिखाया असली दम

NCSC जारी कर चुका है मार्गदर्शिका

NCSC ने संगठनों के लिए एक मार्गदर्शिका प्रकाशित की थी, जिसमें OT सिस्टम से और उनके भीतर कनेक्टिविटी को डिज़ाइन करने, उसकी समीक्षा करने और उसे सुरक्षित बनाने के तरीके बताए गए थे। हाल की महीने की घटना की जिक्र करें तो पौलैंड में साइबर हमलों में तेजी आई है। सीवेज प्लांट और स्पेस एजेंसी तक को निशाना बनाया गया है।  नॉर्वे ने एक बांध में तोड़फोड़ का आरोप रूसी हैकरों पर लगाया।

यह घटना चेतावनी देती है कि अब ऊर्जा प्रणाली भी साइबर हमलों का बड़ा लक्ष्य बन चुका है। इसलिए जरूरी है कि देश और कंपनियां अपनी साइबर सुरक्षा को और मजबूत करें।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ एक ऐसी वेब सीरीज है जो कोटा में पढ़ने वाले छात्रों की असली जिंदगी दिखाती है। जानें इसकी कहानी, किरदार और क्यों यह शो इतना खास है।
Previous Story

लोगों को आज भी दीवाना बना रही ये 7 साल पुरानी सीरीज

snap layoffs ai impact tech jobs future work
Next Story

Snap ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला!

Latest from Cybersecurity

Don't Miss