gemini

Gemini-ChatGPT भी पीछे! CoinStats AI ने दिखाया असली दम

8 mins read
12 views
April 16, 2026

CoinStats AI Agent :  एआई का प्रभाव अब क्षेत्र में दिखने लगा है। अब तो इसका इस्तेमाल ट्रेडिंग से लेकर रिचर्स में भी किए जानें लगे है। इसी CoinStats ने अपना नया एआई एजेंट पेश कर दिया है। इसे क्रिप्टों रिचर्स के लिए विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस मामले में यह जेमिनी, Claude और चैटजीपीटी से बढियां प्रदर्शन करता है। बता दें कि Crypto ट्रैकर ऐप CoinStats ने बेंचमार्क नतीजे जारी किए हैं।

क्रिप्टो निवेशकों के लिए CoinStats AI Agent बना नया गेमचेंजर। जानिए इसके फीचर्स, स्पीड और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी।

बेचमार्क के नतीजे

बेंचमार्क टेस्ट में CoinStats AI सबसे आगे रहा। इसे 100 में से 79 अंक मिले। वहीं, जेमिनी को 67, चैटजीपीटी को 61 क्लाउड को 58 अंक मिले। इन अंको से साबित होता है कि यह क्रिप्टो एआई में अपनी बढ़त बनाई है। इतना ही नहीं स्पीड में भी काफी अंतर देखने को मिला है। CoinStats AI एजेंट ने औसतन 4 मिनट में नतीजे दिए। वहीं, Gemini ने 23 मिनट, क्लाउड ने 22 मिनट और ChatGPT  ने 55 मिनट का समय लिया। इसे आप ओपन सोर्स और GitHub पर देख सकते हैं। इससे यूजर्स को जल्दी और बेहतर परिणाम मिलती है।

सामान्य एआई की एक सीमाएं

सामान्य-उद्देश्य वाले एआई  टूल्स क्रिप्टो से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए मुख्य रूप से वेब सर्च पर निर्भर रहते हैं। वे समाचार लेख और सामान्य बाज़ार की टिप्पणियाँ तो दिखा सकते हैं, लेकिन जहां गहराई में जाकर जानकारी जुटानी होती है वहां उम्मीद के अनुकूल परिणाम नहीं दे पाते हैं। इनकी ऑन-चेन डेटा, एक्सचेंज-स्तरीय मेट्रिक्स, डेरिवेटिव्स और रियल टाइम सोशल सेंटीमेंट तक सीधी पहुंच नहीं होती।

मल्टी एजेंट सिस्टम ताकत

CoinStats AI एजेंट एक मल्टी-एजेंट आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह समस्या को अलग-अलग तरीके समाधान करता है। जब कोई यूजर सवाल पूछता है तो कई एजैंट एक साथ काम शुरू कर देते हैं। एक एजेंट न्यूज देखता है। दूसरा सोशल मीडिया स्कैन करता है। तीसरा ब्लाकचेन डेटा को जांचता है। बांकी एजेंट एक्सचेंज और पोर्टफोलियो देखते हैं। इस प्रक्रिया को Agentic Orchestration कहा जाता है। इससे एक ही जबाव में पूरी जानकारी मिल जाती है।

रिसर्च को पायलट की तरह करता है काम  

आप जानकारी के लिए बता दूं कि यह सिर्फ चैटबॉट नहीं है। यह एक रिसर्च को पायलट है। जो बताता है कि कोई कॉइन क्यों ऊपर या नीचे नहीं जा रहा है। यह 120 ब्लॉकचेन को सपोर्ट करता है। यजूर वॉलेट और कॉन्ट्रैक्ट एड्रेस जांच कर सकता है। यह पोर्टपोलियो पर नजर रखता है। लाभ-हानि को देखता है। कहां नुकसान हो रहा है। समायोजन सुझा सकता है और वास्तविक होल्डिंग्स के आधार पर जानकारी प्रदान कर सकता है। सारी जानकारी मुहैय्या कराता है। यह आंशिक रूप से CoinStats Crypto API द्वारा संचालित है, जो ऑन-चेन और पोर्टफोलियो जानकारी के लिए एक प्रत्यक्ष डेटा स्रोत के रूप में कार्य करता है।

तीन मोड में करता है काम

CoinStats AI एजेंट तीन मोड में काम करता है। डीप रिसर्च इसका प्रमुख फीचर है, जो सोशल मीडिया काफी गहराई से काम करता है। बैकटेड टेस्टिंग मोड टेस्टिंग के लिए है और फास्ट मोड जल्दी जबाव देता है। इसमें प्राइवेट मोड भी है। यह डेटा को सुरक्षित रखता है। फिलहाल यह टूल बीटा वर्जन में है। इसे वेब, iOS और Android पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

घाटे में डूबी एयर इंडिया, नए CEO की तलाश तेज
Previous Story

घाटे में डूबी एयर इंडिया, नए CEO की तलाश तेज

‘कोटा फैक्ट्री’ एक ऐसी वेब सीरीज है जो कोटा में पढ़ने वाले छात्रों की असली जिंदगी दिखाती है। जानें इसकी कहानी, किरदार और क्यों यह शो इतना खास है।
Next Story

लोगों को आज भी दीवाना बना रही ये 7 साल पुरानी सीरीज

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss