Huskeys ने 8 मिलियन डॉलर की फंडिंग के साथ साइबर सुरक्षा बाजार में एंट्री की।

साइबर सुरक्षा में बड़ा धमाका! Huskeys ने 8 मिलियन डॉलर के साथ एंट्री

6 mins read
17 views
March 30, 2026

Huskeys Funding:  Cyber Security के क्षेत्र एक नया Startup बहुत ही तेजी से चर्चा में आ गया है। Huskeys ने स्टेल्थ मोड से बाहर आते हुए 8 मिलियन डॉलर की फंडिंग हांसिल की है। कंपनी ने एक एज सिक्योरिटी मैनेजमेंट  प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है। इसे खास तौर पर मॉडर्न वेब सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए तैयार किया है। यह मुश्किल से मुश्किल समस्याओं से निपटता है जिनसे पारंपरिक WAF नहीं निपट पाते। यह एज सिक्योरिटी स्टैक के ऊपर एक एजेंटिक लेयर जोड़ता है। मल्टी-क्लाउड और मल्टी-WAF वातावरणों कंट्रोल करता है। यह विभिन्न नेटवर्क से सिग्नल्स इकट्ठा करता है। उसका आंकलन कर संभावित खतरों पहचानता है।

साइबर सुरक्षा में नया इनोवेशन के लिए भारी निवेश। Huskeys ने तेज और स्मार्ट सिक्योरिटी सॉल्यूशन के साथ 8 मिलियन डॉलर जुटाए।

2025 स्टार्टअप की हुई थी स्थापना

बता दें कि, इस स्टार्टअप की स्थापना 2025 में इजरायली इंटेलिजेसइ इटाई गाफनी और रॉय वीसफेल्ड ने की थी। जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा सिस्टम को पार करना था। यह प्लेटफ़ॉर्म नियमों, नीतियों और कॉन्फ़िगरेशन को व्यवस्थित करता है। साथ ही सुरक्षा और वांछित व्यावसायिक परिणामों के लिए उनका लगातार मूल्यांकन करता है। दर्जनों वैश्विक संगठनों द्वारा पहले ही अपनाए जा चुके इस ESM प्लेटफ़ॉर्म को उन व्यवसायों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है जो राजस्व के मुख्य स्रोत के रूप में वेब ट्रैफ़िक पर निर्भर रहते हैं।

READ MORE- 5 साल से OTT पर छाई ये 9.2 रेटिंग वाली सीरीज

कुछ ही मिनटों दे सकता है परिणाम

यह प्लेटफॉर्म डेटा सुरक्षा के साथ-साथ बिजनेस ऑपरेशन को बेहतर बना सकती है। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म कुछ मिनटों में एकत्रित होकर परिणाम देना शुरू कर सकता है। यह हप्तों की वजय समय कुछ ही मिनटों में अपना काम करना शुरू कर दे। कंपनी के सीईओ CEO Gafni ने कहा, अब टीमें अंदाज़ा लगाना बंद कर सकती हैं। अपने WAF को व्यवसाय में बाधा डालने वाले से हटाकर राजस्व बढ़ाने वाला टूल में बदल सकती है।

READ MORE- भारत में जल्द ही लॉन्च होने जा रही है Tecno Pova Lite 5G फोन!

कई बड़े निवेशकों ने लिया हिस्सा

बता दें कि इस इसमें दुनियां के कई नामचीन कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें 10D, Alumni Ventures, सीसीएल,  मर्लिन वेंचर, एलवी एंजेल, The Players Fund, और toDay, का नाम शामिल है। कंपनी CrowdStrike के एक्सेलेरेटर प्रोग्राम में भी भाग लिया। यह निवेश आनेवाले समय में साइबर सुरक्षा के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

सरकार ने तय किए 20 लाख नौकरियों के लिए लक्ष्य
Previous Story

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! सरकार ने तय किए 20 लाख नौकरियों के लिए लक्ष्य

OTT पर ‘Tu Yaa Main’ की धमाकेदार वापसी...जानें तारीख
Next Story

OTT पर ‘Tu Yaa Main’ की धमाकेदार वापसी…जानें तारीख

Latest from Business

Don't Miss