Nvidia का नया AI प्रोजेक्ट NemoClaw चर्चा में

AI वर्ल्ड में Nvidia की एंट्री, जल्द आएगा NemoClaw प्लेटफॉर्म

9 mins read
159 views
March 10, 2026

Nvidia NemoClaw: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Nvidia एक नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका नाम NemoClaw बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक ओपन सोर्स AI एजेंट प्लेटफॉर्म होगा, जिसे खास तौर पर बड़ी कंपनियों के काम के लिए बनाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि Nvidia इसमें शुरू से ही सिक्योरिटी और प्राइवेसी को बहुत मजबूत रखने की कोशिश कर रही है, ताकि कंपनियां बिना डर के AI एजेंट्स का इस्तेमाल कर सकें।

Nvidia का नया AI प्रोजेक्ट NemoClaw चर्चा में, यह ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म कंपनियों को स्मार्ट AI एजेंट इस्तेमाल करने की सुविधा देगा और इसमें सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर खास ध्यान दिया गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, Nvidia ने अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में कई बड़ी टेक कंपनियों से बात भी की है। इनमें Salesforce, Cisco, Google, Adobe और CrowdStrike जैसी कंपनियां शामिल हैं। Nvidia ने इन्हें संभावित पार्टनरशिप के लिए संपर्क किया है। हालांकि, अभी तक इन कंपनियों ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि Nvidia अपने सालाना GTC डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इस प्लेटफॉर्म को पेश कर सकती है। यह इवेंट अगले हफ्ते San Jose में होने वाला है।

कंपनियों के काम में मदद करेंगे AI एजेंट

NemoClaw का मुख्य उद्देश्य कंपनियों को ऐसे AI एजेंट्स देना है जो कर्मचारियों की तरफ से कई काम खुद कर सकें। इस प्लेटफॉर्म की एक और खास बात यह है कि यह चिप-अग्नॉस्टिक होगा। यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए जरूरी नहीं कि कंपनी के पास Nvidia का हार्डवेयर ही हो। दूसरे हार्डवेयर पर भी यह काम कर सकता है। इसके अलावा, NemoClaw ओपन सोर्स होगा।

इसका मतलब यह है कि डेवलपर्स और कंपनियां इसे अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर बना सकती हैं। जो कंपनियां शुरुआत में इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगी, उन्हें शायद इसे मुफ्त में इस्तेमाल करने का मौका भी मिल सकता है। अगर वे इस प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने में योगदान दें।

OpenClaw से मिली बड़ी सीख

NemoClaw की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि हाल ही में एक दूसरा AI एजेंट प्रोजेक्ट OpenClaw काफी वायरल हुआ था। इसे ऑस्ट्रिया के डेवलपर पीटर स्टाइनबर्गर ने बनाया था। कुछ ही समय में यह इतना लोकप्रिय हो गया कि AI इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियां इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाने लगीं, लेकिन OpenClaw के साथ एक बड़ी समस्या सिक्योरिटी की कमी सामने आई।

कई कंपनियों ने इसे अपने ऑफिस कंप्यूटर पर इस्तेमाल करने से मना कर दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Meta की एक कर्मचारी ने बताया कि एक AI एजेंट ने गलती से उसके कई ईमेल डिलीट कर दिए थे। ऐसे मामलों ने कंपनियों को डरा दिया। यही वजह है कि Nvidia NemoClaw में शुरुआत से ही सिक्योरिटी और प्राइवेसी टूल्स जोड़ रही है, ताकि कंपनियों को भरोसा हो सके कि AI एजेंट सुरक्षित तरीके से काम करेंगे।

READ MORE: भारत में Nvidia GeForce Now लॉन्च, बिना महंगे PC के खेलें गेम्स

Nemotron मॉडल पर आधारित हो सकता है

रिपोर्ट्स के अनुसार, NemoClaw संभवतः Nvidia के Nemotron ओपन सोर्स AI मॉडल पर आधारित होगा। खासकर Nemotron 3 को ऐसे AI एजेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने आप कई काम कर सकें। Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने हाल ही में OpenClaw को अब तक का शायद सबसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर रिलीज भी बताया था। इससे साफ है कि Nvidia इस टेक्नोलॉजी को भविष्य के लिए बहुत अहम मान रही है।

READ MORE: चीन को अभी नहीं मिली Nvidia की H200 AI चिप!

Nvidia की बदलती रणनीति

अब तक Nvidia का सॉफ्टवेयर सिस्टम ज्यादातर CUDA प्लेटफॉर्म पर आधारित रहा है, जो कंपनी का अपना प्राइवेट सिस्टम है और डेवलपर्स को Nvidia के GPU इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन NemoClaw को ओपन सोर्स बनाना Nvidia की नई रणनीति को दिखाता है। कंपनी शायद AI एजेंट्स की दुनिया में जल्दी से मजबूत जगह बनाना चाहती है, ताकि भविष्य में जब कंपनियां बड़े पैमाने पर AI एजेंट्स का इस्तेमाल करें तो Nvidia का प्लेटफॉर्म पहले से मौजूद हो।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Sahyog Portal विवाद: HC ने X Corp की याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब
Previous Story

Sahyog Portal विवाद: HC ने X Corp की याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

भारत का सेमीकंडक्टर मिशन, ISM 2.0 जारी
Next Story

होर्मुज संकट से नहीं रुकेगा भारत का सेमीकंडक्टर मिशन, ISM 2.0 जारी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss