2 अरब डॉलर की Meta डील पर चीन का एक्शन, जांच के घेरे में Manus

6 mins read
103 views
March 26, 2026

Meta Manus Deal: चीन ने Meta द्वारा AI स्टार्टअप Manus को करीब 2 अरब डॉलर में खरीदने की डील पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। इस कदम से यह साफ है कि चीन अब अपने देश की अहम टेक्नोलॉजी को विदेशों में जाने को लेकर ज्यादा सतर्क हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Manus के दो को-फाउंडर Xiao Hong और Ji Yichao को जांच के दौरान देश छोड़ने से रोक दिया गया है। हालांकि, वे चीन के अंदर कहीं भी यात्रा कर सकते हैं, लेकिन बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

Meta की 2 अरब डॉलर की Manus डील पर चीन ने सख्ती बढ़ाई, संस्थापकों की यात्रा पर रोक और AI टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को लेकर जांच शुरू।

जांच क्यों हो रही है?

दरअसल, चीनी अधिकारियों को शक है कि क्या यह डील देश के विदेशी निवेश और निर्यात नियमों का पालन करता है। सरकार को डर है कि AI जैसी ‘क्रिटिकल टेक्नोलॉजी’ जल्दी ही विदेशी कंपनियों के हाथ में जा रही है, जो राष्ट्रीय हित के लिए खतरा हो सकता है। हाल ही में Manus के दोनों संस्थापकों को बीजिंग में बुलाकर पूछताछ की गई है, जिसमें आर्थिक नीति से जुड़े अधिकारी भी शामिल थे।

हालांकि, अब तक किसी तरह का आरोप या आधिकारिक जांच घोषित नहीं हुई है, लेकिन सवाल-जवाब का फोकस यही था कि कंपनी ने नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया। इस बीच, Manus इस स्थिति से निपटने के लिए कानूनी और सलाहकार मदद भी ले रही है।

READ MORE: Test में फेल हुआ Meta का Avocado! जानें नई लॉन्च डेट

डील में क्या है चिंता की बात?

Manus पहले चीन में शुरू हुई थी, लेकिन पिछले साल उसने अपना हेडक्वाटर और ऑपरेशन सिंगापुर शिफ्ट कर लिया। इसके बाद विदेशी निवेश भी आया, जिससे चीन और अमेरिका दोनों का ध्यान इस डील पर गया। चीन ने इस मामले को अपने वाणिज्य मंत्रालय के पास भेजा है, ताकि यह देखा जा सके कि कहीं यह एक्सपोर्ट कंट्रोल नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहा।

अधिकारियों को यह भी चिंता है कि कंपनी की यह संरचना कहीं घरेलू नियमों से बचने का तरीका तो नहीं थी। कई अन्य स्टार्टअप्स को डर है कि अगर ऐसा होता रहा, तो संवेदनशील टेक्नोलॉजी का बाहर जाना बढ़ सकता है।

READ MORE: Meta ने CCPA जुर्माने को HC में दी चुनौती

आगे क्या हो सकता है?

फिलहाल, इस डील का भविष्य साफ नहीं है। माना जा रहा है कि बड़े जुर्माने की संभावना कम है, लेकिन सरकार इस सौदे में हस्तक्षेप करने के तरीके तलाश रही है। सबसे बड़ा कदम यह हो सकता है कि डील को पूरी तरह रद्द कर दिया जाए, लेकिन यह आसान नहीं होगा क्योंकि Meta पहले ही Manus की AI टेक्नोलॉजी को अपने सिस्टम में इस्तेमाल करना शुरू कर चुकी है। अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

PC पर Samsung का धांसू एंट्री! अब Chrome को मिलेगी कड़ी टक्कर!
Previous Story

PC पर Samsung की धांसू एंट्री! अब Chrome को मिलेगी कड़ी टक्कर!

Apple और Google की AI पार्टनरशिप से बदलेगा Siri का भविष्य
Next Story

Apple और Google की AI पार्टनरशिप से बदलेगा Siri का भविष्य

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss