Microsoft Copilot AI: चर्चित टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने AI असिस्टेंट को बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी में है। कंपनी अब Copilot में OpenClaw जैसे एजेंटिक AI फ़ीचर्स लाने जा रही है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट अपने 365 Copilot Suite को एक ऐसे सिस्टम में बदलना चाहता है जो दिन-रात अपने आप काम कर सके। यूज़र्स की तरफ़ से उनके काम पूरे कर सके। यानी खुद 24 घंटे एक्टिव रहे और सारा काम करे। इससे कंपनी को लगता है कि हमारी प्रोडक्टिविटी बढ़ सकती है।
Copilot अब केवल असिस्टेंट की तरह नहीं OpenClaw जैसे फीचर्स के साथ ऑटोमेटेड AI सिस्टम बनकर करेगा काम। जानिए डिटेल्स में।
ईमेल, कैलेंडर होगा ऑटोमैटिक काम
इसमें एजेंट बनाए जाते हैं। ये एजेंट यूजर के डिवाइस पर चलते हैं। अलग-अलग टास्क अपने आप करते हैं। Microsoft इसी मॉडल को अपनाना चाहता है। लेकिन ज्यादा सुरक्षित तरीके किया जाता है। यह यूजर्स के दैनिक जीवन के सभी कार्यों को आसानी से कर सकता है। चाहे ईमेल पढ़ना हो, कैलेंडर देखना हो ही क्यों न हो। इसके अलावे कंपनी मार्केटिंग, सेल्स और अकाउंटिंग जैसे क्षेत्रों में खास भूमिकाओं के लिए भी इसे तैयार करना चाहती है।
पेशा के हिसाह से एआई एजेंट्स
कंपनी का लक्ष्य यहीं तक नहीं है। यह अलग-अलग प्रोफेशन के लिए विशेष रूप से एआई एजेंट बना रही है। यह शायद माइक्रोसॉफ्ट के एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए होंगे। इनमें कम अप्रूवल की जरूरत होगी। यह कंपनी के बांकी सिस्टम से अलग होंगे। इससे सिक्योरिटी बेहतर होगी। डेटा लीक का भी खतरा काफी हद तक कम होगा। रिपोर्ट की माने तो आनेवाले Build सम्मेलन में इनमें से कुछ फ़ीचर्स को पेश करने वाला है। यह इवेंट 2 जून, 2026 से शुरू होगा। पिछले कुछ सालों में, Microsoft ने Copilot ब्रांडेड AI उत्पादों की एक बड़ी रेंज पेश की है।
सॉफ़्टवेयर और सेवाओं को दे चुका है बढ़ावा
यह सॉफ़्टवेयर और सेवाओं में कई तरह की क्षमताओं को बढ़ावा देते हैं। Microsoft Outlook में सारांश बनाना हो चाहें Microsoft Teams में ट्रांसक्रिप्शन करना। हालांकि ये और बात है कि कंपनी ने उत्पादों में Copilot के विस्तार को थोड़ा धीमा कर दिया है। जिससे की वह AI को वहाँ शामिल करने पर ज़्यादा ध्यान दे सके। Microsoft के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट, उमर शाहिन के हवाले से कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट एंटरप्राइज़ के संदर्भ में ओपन क्लो जैसी तकनीकों की संभावनाओं को तलाश रहा है। जिसके बाद से चर्चाएं और तेज हो गई है।
READ MORE– भारत के Top 10 AI Stocks: पैसा कमाने का सुनहरा मौका
सिक्योरिटी और प्राइवेसी की चिंता
जितनी फायदा मिलती हुई दिख रही है उतनी खतरा भी है। ओपन क्लो को सिस्टम से ज्यादा एक्सेस चाहिए। जिससे यूजर्स के डेटा तक अपनी पहुंच बनाती है। इसी वजह स प्राइवेसी को लेकर चिंताएं बनी हुई है। ये एजेंट्स बेकाबू हो सकते हैं और यूज़र की कीमती फ़ाइलों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। उन्हें डिलीट कर सकते हैं। अगर एआई गलत तरीके से काम करे तो नुकसान भी हो सकता है।
READ MORE– Booking.com में खतरनाक डेटा लीक, यूजर्स में डर का माहौल
Nvidia का सेप्टी पर विशेष ध्यान
इन्हीं सारे खतरों को देखते हुए कई कंपनियां अपना सुरक्षित विकल्प बना रही है। Nvidia ने NemoClaw पेश किया। यह एक सॉफ़्टवेयर टूलकिट है, जिसकी मदद से ओपन क्लो को कुछ सुरक्षा कंट्रोल्स के साथ आसानी से सेट अप और इंस्टॉल किया जा सकता है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट को पूरा भरोसा है कि वह ओपन क्लो के ज़्यादा सुरक्षित वर्शन्स को लागू कर सकता है।
अब एआई अपने जड़े और मजबूत करने जा रही है। आनेवाले समय एआई आपके लिए काम करते नजर आयें तो इनमें हैरानी की कोई बात नहीं होनी चाहिए। यानी अब ऑटोमेशन का दौर रफ्तार पकड़नेवाला है।
