Coinbase

अमेरिका में Coinbase का बड़ा दांव, निवेशकों को मिला फायदा

8 mins read
4 views
June 11, 2026

Coinbase Perpetual Futures: क्या अब अमेरिकी निवेशकों के लिए क्रिप्टो ट्रेडिंग का नया दौर शुरू होने जा रहा है? ताज़ा अपडेट में दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Coinbase को अमेरिका में ग्लोबल क्रिप्टो परपेचुअल फ्यूचर्स (Perpetual Futures) ऑफर करने की नियामकीय मंजूरी मिल गई है। Coinbase के CEO ब्रायन आर्मस्ट्रॉन्ग ने इसे अमेरिकी डिजिटल एसेट बाजार के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

Coinbase को मिली बड़ी मंजूरी! अब अमेरिका में Global Crypto Perpetual Futures की ट्रेडिंग शुरू, जानें इस ऐतिहासिक फैसले की पूरी डिटेल।

Coinbase Crypto Futures को मिली बड़ी मंजूरी

Coinbase के CEO ब्रायन आर्मस्ट्रॉन्ग ने X पर पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई वर्षों की बातचीत और नियामकीय प्रयासों के बाद यह मंजूरी मिली है। अब अमेरिकी यूजर्स एक नियमबद्ध प्लेटफॉर्म के जरिए ग्लोबल क्रिप्टो डेरिवेटिव्स मार्केट तक पहुंच बना सकेंगे। परपेचुअल फ्यूचर्स क्रिप्टो ट्रेडिंग का एक लोकप्रिय उत्पाद माना जाता है। अब तक अमेरिका में इस पर कई तरह की सीमाएं थीं, जिसके कारण बड़ी संख्या में ट्रेडर्स विदेशी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे।

वर्षों से विदेशों में जा रहा था कारोबार

Armstrong के मुताबिक अमेरिकी नियमों की वजह से क्रिप्टो डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग का बड़ा हिस्सा विदेशों में चला गया था। कई अमेरिकी निवेशक VPN और अन्य माध्यमों से ऑफशोर प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे थे।  उन्होंने दावा किया कि वैश्विक परपेचुअल फ्यूचर्स ट्रेडिंग वॉल्यूम का बड़ा हिस्सा अमेरिकी निवेशकों से आता था। हालांकि वे अमेरिकी प्लेटफॉर्म की बजाय विदेशी एक्सचेंजों का इस्तेमाल कर रहे थे। अब नई मंजूरी के बाद यह गतिविधि देश के भीतर वापस आ सकती है।

अमेरिकी ट्रेडर्स को क्या फायदा होगा?

नई मंजूरी के बाद अमेरिकी ग्राहक एक ही प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल लिक्विडिटी का लाभ उठा सकेंगे। इससे ट्रेडिंग अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनने की उम्मीद है। मुख्य फायदे जानें

  • बेहतर कीमतों पर ट्रेडिंग की संभावना
  • ग्लोबल मार्केट तक सीधी पहुंच
  • नियामकीय सुरक्षा के साथ कारोबार
  • विदेशी प्लेटफॉर्म पर निर्भरता कम

Coinbase का मानना है कि इससे अमेरिका वैश्विक क्रिप्टो डेरिवेटिव्स बाजार में और मजबूत भूमिका निभा सकेगा।

READ MORE: SAHARA टोकन 60% टूटा, बड़े अनलॉक से पहले डंपिंग के आरोप

Coinbase लगातार बढ़ा रहा कारोबार

यह मंजूरी Coinbase को हाल के महीनों में मिली कई बड़ी सफलताओं के बाद आई है। मई में कंपनी को CFTC-नियंत्रित Futures Commission Merchant के रूप में मंजूरी मिली थी। इससे अमेरिकी संस्थागत निवेशकों को वैश्विक क्रिप्टो डेरिवेटिव्स बाजार तक पहुंच मिली। इसके अलावा कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में भी AFSL लाइसेंस हासिल किया है। इससे वहां खुदरा ग्राहकों को क्रिप्टो डेरिवेटिव्स सेवाएं देने का रास्ता खुला।

READ MORE: जापान के टॉप 3 बड़े बैंक लॉन्च करेंगे Stablecoin

Coinbase को मिली यह मंजूरी अमेरिकी क्रिप्टो बाजार के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। इससे निवेशकों को अधिक विकल्प और बेहतर पहुंच मिलेगी। साथ ही यह संकेत भी मिलता है कि अमेरिका धीरे-धीरे डिजिटल एसेट सेक्टर के लिए अपने नियमों को आधुनिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

भारत से Opendoor की विदाई, 250 कर्मचारियों पर गिरी गाज
Previous Story

भारत से Opendoor की विदाई, 250 कर्मचारियों पर गिरी गाज

Latest from Bitcoin

Don't Miss