Bitcoin व्हेल ने बेचे 435 मिलियन डॉलर के BTC, खरीदे 96,859 Ethereum

Bitcoin व्हेल ने बेचे 435 मिलियन डॉलर के BTC, खरीदे 96,859 Ethereum

5 mins read
1.1K views
September 1, 2025

Bitcoin Whale: Crypto मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक प्रसिद्ध Bitcoin OG ने हाल ही में 433 मिलियन डॉलर की Ethereum (ETH) खरीदकर सभी को चौंका दिया है। यह कदम Bitcoin से Ethereum की ओर बढ़ते ट्रेंड को और तेज़ करता है।

Bitcoin व्हेल ने 433M डॉलर में खरीदे 96,859 ETH, Ethereum की कीमत 10K डॉलर की ओर। मार्केट में दिखा बड़ा बदलाव।

4,000 BTC बेचे और 96,859 ETH खरीदे 

31 अगस्त को इस व्हेल ने लगभग 435 मिलियन डॉलर में 4,000 Bitcoin बेचे और उस राशि से 96,859 Ethereum खरीदे जिसकी कुल कीमत लगभग 433 मिलियन Bitcoin रही। इससे पहले उसी दिन, इस व्हेल ने 3,000 BTC एक एक्सचेंज में ट्रांसफर किए थे जो इस डील की तैयारी का संकेत था।  

यह पहली बार नहीं है इससे एक दिन पहले इस व्हेल ने 1,000 BTC बेचकर 109 मिलियन डॉलर में ETH खरीदा था वो भी HyperliquidVV प्लेटफॉर्म के जरिए। 

अब तक यह निवेशक कुल 800,000 से ज्यादा ETH जमा कर चुका है जिनकी कीमत लगभग 4 बिलियन डॉलर है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से ज्यादातर ETH पहले ही स्टेक किए जा चुके हैं, जिससे रेगुलर इनकम हो रही है।  

Arkham Intelligence की रिपोर्ट बताती है कि इस व्हेल ने हाल ही में 1.1 बिलियन डॉलर BTC बेचकर लगभग 2.5 बिलियन डॉलर ETH खरीदे हैं और यह सब कुछ सिर्फ एक हफ्ते में हुआ है। 

संस्थानों का भी Ethereum की ओर झुकाव 

इस ट्रेडिंग पैटर्न के पीछे सिर्फ एक व्हेल नहीं  बल्कि बड़े संस्थान भी हैं। BlackRock ने अपने Ethereum Trust (ETHA) के जरिए पिछले हफ्ते 968 मिलियन डॉलर ETH खरीदा। 

अगस्त में U.S. के ETH ETFs में 3.87 बिलियन डॉलर की इनफ्लो देखी गई जबकि Bitcoin ETFs को 751 मिलियन डॉलर की आउटफ्लो का सामना करना पड़ा। अप्रैल से अब तक ETH ETFs में 11 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हो चुका है। 

READ MORE: अब Bitcoin और Ethereum ETF में होगी इन-काइंड रिडेम्पशन की सुविधा 

Galaxy Digital के CEO का दावा, Ethereum बनेगा अगला Crypto लीडर! 

ETH की कीमत 10,000 डॉलर के करीब? 

CoinMarketCap के अनुसार, ETH की कीमत रविवार को 3% से बढ़कर 4,491 हो गई। हालांकि, हफ्तेभर में इसमें गिरावट हुई लेकिन अगस्त में 24.39% की बढ़त के साथ इसने 4,948 डॉलर का नया ऑल-टाइम हाई छू लिया। 

क्रिप्टो एनालिस्ट का मानना है कि अगर ETH 5,000 डॉलर का लेवल पार करता है तो 10,000 डॉलर तक की रैली मुमकिन है।  

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अमेरिका में Microsoft इंजीनियर की ऑफिस में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Previous Story

अमेरिका में Microsoft इंजीनियर की ऑफिस में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Meta स्कैंडल पर बड़ा खुलासा, मशहूर हस्तियों की नकल कर बनाए एडल्ट चैटबॉट
Next Story

Meta स्कैंडल पर बड़ा खुलासा, मशहूर हस्तियों की नकल कर बनाए एडल्ट चैटबॉट

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss