Coinbase BVNK Acquisition: Coinbase और Mastercard लंदन स्थित Stablecoins तकनीक कंपनी BVNK को खरीदने पर गंभीर बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह डील 1.5 बिलियन डॉलर से 2.5 बिलियन डॉलर तक हो सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह सौदा पूरा होगा या नहीं।
Coinbase और Mastercard BVNK अधिग्रहण के लिए गंभीर चर्चा में हैं। यह Stablecoin तकनीक में सबसे बड़ा सौदा बन सकता है और बाजार में नई प्रतिस्पर्धा ला सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में BVNK ने Haun Ventures से 50 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी। इसमें Coinbase Ventures और Tiger Global ने भी हिस्सा लिया था। इस निवेश के बाद BVNK का मूल्य लगभग 750 मिलियन डॉलर था। यह Bridge नामक अन्य Stablecoins कंपनी से कम है जिसे Stripe ने फरवरी में 1.1 बिलियन डॉलर में खरीदा था।
यह Stablecoins का उपयोग तेजी से बढ रहा
BVNK खास इसलिए है क्योंकि इसके पास बैंकिंग लाइसेंस हैं और यह Stablecoin को पारंपरिक मुद्रा जैसे डॉलर में बदलने में कंपनियों की मदद करता है। यह सेवा अंतरराष्ट्रीय कारोबार और वित्तीय प्रबंधन में सहायक है। इस कारण स्टेबलकॉइन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
इस समय Mastercard का स्टॉक 564.55 डॉलर पर है, जो पिछले 24 घंटे में 1.93% गिरा है। Coinbase का स्टॉक 387.00 डॉलर पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 0.07% की हल्की गिरावट है।
READ MORE: NASA और Ripple: फैल रही अफवाहों का क्या है सच ?
Stablecoin में निवेश बढ़ रहा
इस साल Stablecoin कंपनियों में निवेश काफी बढ़ा है। जून में Stablecoin कंपनी Circle के पब्लिक होने और जुलाई में GENIUS Act के पास होने से इस क्षेत्र में रुचि बढ़ी है। पारंपरिक वित्तीय कंपनियां जैसे Mastercard इस बदलाव को लेकर सतर्क हैं। जून में Amazon और Walmart के Stablecoin में रुचि जताने के बाद और GENIUS Act के पास होने पर Mastercard के शेयर में गिरावट आई थी।
READ MORE: Coinbase को-फाउंडर ने लॉन्च किया ब्रेन-टेक स्टार्टअप Nudge, जुटाए 834 करोड़
अगर यह अधिग्रहण होता है तो यह अब तक का सबसे बड़ा Stablecoin सौदा होगा जो दर्शाता है कि क्रिप्टो और पारंपरिक वित्तीय कंपनियां इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं।