Microsoft की ऐलान, डेटा एक्सेस बनाए रखने के लिए करेगा कानूनी कार्रवाई

Microsoft की ऐलान, डेटा एक्सेस बनाए रखने के लिए करेगा कानूनी कार्रवाई

3 mins read
1.1K views
October 13, 2025

Microsoft Legal Action: Microsoft ने साफ किया है कि अगर किसी विदेशी सरकार के प्रतिबंधों के कारण भारत के सार्वजनिक क्षेत्र और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्राहकों की सेवाएं रुकती हैं तो वह उनके डेटा की सुरक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई करेगी।

विदेशी प्रतिबंधों के बीच Microsoft ने भारत के ग्राहकों के डेटा सुरक्षा और सेवा निरंतरता के लिए कानूनी लड़ाई का ऐलान किया है।

क्या है पूरा मामला

यह घोषणा यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के चलते Microsoft द्वारा रूसी तेल कंपनी Rosneft की भारतीय सहायक कंपनी Nayara Energy की सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने के बाद आई है। बाद में Nayara ने इस सेवा को दिल्ली HC में चुनौती दी है जिसके बाद Microsoft ने सेवाएं फिर से शुरू कर दीं।

READ MORE: Microsoft-Google को छोड़ इस प्लेटफॉर्म के दीवाने हुए केंद्रीय मंत्री

कंपनी ने कहा है कि वह किसी भी विदेशी आदेश की जानकारी ग्राहकों को समय पर देगी और ऐसे आदेश हटाने के लिए कानूनी रास्ते अपनाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो Microsoft injunctive relief लेने पर भी विचार कर सकती है ताकि सेवा बाधित न हो।

READ MORE: Microsoft ने बनाया नया CEO, नडेला करेंगे तकनीक पर ध्यान

Microsoft ने नियमों में किया बदलाव

Microsoft ने अपने अनुपालन नियमों को अपडेट किया है ताकि फैसले न्यायसंगत और कानूनी रूप से मजबूत हों। कंपनी भारत की संप्रभुता का सम्मान करते हुए सुरक्षित क्लाउड सेवाएं और मजबूत डेटा सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Intel का Panther Lake चिप: अमेरिका में सबसे उन्नत चिप का उत्पादन शुरू
Previous Story

Intel का Panther Lake चिप: अमेरिका में सबसे उन्नत चिप का उत्पादन शुरू

Coinbase और Mastercard की BVNK पर 2 बिलियन डॉलर डील की तैयारी
Next Story

Coinbase और Mastercard की BVNK पर 2 बिलियन डॉलर डील की तैयारी

Latest from News

Don't Miss