VIDEO: क्या भारतीय ट्रेडर्स के लिए आने वाली है Zero Fee ट्रेडिंग?

9 mins read
274 views
March 10, 2026

CoinDCX Trading Fees: भारत के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म CoinDCX को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसकी वजह है कंपनी के को-फाउंडर सुमित गुप्ता का एक छोटा सा पोस्ट। उन्होंने X पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि भारतीय ट्रेडर्स के लिए कुछ बहुत दिलचस्प लॉन्च करने वाला है।

CoinDCX के को-फाउंडर सुमित गुप्ता ने X पर एक वीडियो शेयर कर बड़े ऐलान का संकेत दिया है, यूजर्स का मानना है कि कंपनी जल्द ही भारतीय ट्रेडर्स के लिए ZERO फीस ट्रेडिंग की सुविधा ला सकती है।

इस वीडियो में नीले रंग की बैकग्राउंड पर बार-बार जीरो दिखाई देता है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद CoinDCX जल्द ही स्पॉट और फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर जीरो फीस यानी बिना ट्रेडिंग फीस वाला फीचर ला सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि असल में क्या लॉन्च होने वाला है।

लोग जीरो फीस का अंदाजा क्यों लगा रहे हैं

दरअसल, भारत के क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ समय से ट्रेडिंग फीस को लेकर काफी बहस चल रही है। इसकी एक बड़ी वजह WazirX का ZERO प्लान है, जिसे 2025 में लॉन्च किया गया था। WazirX ने 2025 को अपना ZERO प्लान पेश किया था। इसके तहत यूजर्स 99 प्रति महीने देकर 300 से ज्यादा क्रिप्टो टोकन में अनलिमिटेड ट्रेडिंग कर सकते हैं।

इस प्लान में हर ट्रेड पर अलग से फीस नहीं देनी पड़ती। इस कदम के बाद भारत के क्रिप्टो मार्केट में फीस को लेकर प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई। अगर CoinDCX की बात करें तो फिलहाल इसकी स्पॉट ट्रेडिंग फीस 0.2% है और यह मेकर और टेकर दोनों के लिए समान है। दूसरी तरफ डेटा के अनुसार, दुनिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर औसत टेकर फीस लगभग 0.194% है।

WazirX की वापसी भी बड़ी वजह

WazirX की कहानी भी इस मामले में अहम है। 2024 में प्लेटफॉर्म पर 230 मिलियन डॉलर का बड़ा सिक्योरिटी हैक हुआ था। इसके बाद प्लेटफॉर्म करीब 16 महीने तक बंद रहा। जब WazirX ने दोबारा काम शुरू किया, तब उसने ZERO प्लान लॉन्च किया। इसका मकसद था यूजर्स का भरोसा वापस पाना और मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना। अब माना जा रहा है कि CoinDCX का नया टीजर उसी बढ़ती प्रतिस्पर्धा का जवाब हो सकता है।

READ MORE: TRON के फाउंडर जस्टिन सन की सख्त चेतावनी

CoinDCX के लिए इसका क्या मतलब हो सकता है

CoinDCX की शुरुआत 2018 में सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल ने की थी। यह भारत का पहला क्रिप्टो यूनिकॉर्न भी बन चुका है और 2021 से इसकी वैल्यू 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक, इसके प्लेटफॉर्म पर 14 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं।

CoinDCX भारत में FIU-रजिस्टर्ड एक्सचेंज भी है और यह खुद को नियमों का पालन करने वाला सुरक्षित प्लेटफॉर्म बताता है। यहां यूजर्स को सीधे INR ट्रेडिंग पेयर मिलते हैं और साथ ही TDS और VDA टैक्स का ऑटोमैटिक कंप्लायंस भी दिया जाता है।

अगर CoinDCX सच में जीरो फीस या बहुत कम फीस वाला मॉडल लेकर आता है, तो इससे भारतीय क्रिप्टो मार्केट में बड़ा बदलाव आ सकता है। भारत में पहले से ही क्रिप्टो मुनाफे पर 30% टैक्स और हर ट्रांजैक्शन पर 1% TDS लगता है।

READ MORE: Ethereum Foundation ने 72,000 ETH किया स्टेक

अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से साफ नहीं है

फिलहाल, CoinDCX ने यह पुष्टि नहीं की है कि उसका नया ऐलान ट्रेडिंग फीस से जुड़ा है या नहीं। कंपनी ने लॉन्च डेट, प्रोडक्ट डिटेल या नई कीमतों के बारे में भी कुछ नहीं बताया है। दूसरी तरफ, WazirX ने भी अभी तक यह नहीं बताया है कि उसके ZERO प्लान से ट्रेडिंग वॉल्यूम या मार्केट शेयर में कितना बदलाव आया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Anthropic ने पेंटागन के खिलाफ दायर किया मुकदमा
Previous Story

Anthropic ने पेंटागन के खिलाफ दायर किया मुकदमा

Sahyog Portal विवाद: HC ने X Corp की याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब
Next Story

Sahyog Portal विवाद: HC ने X Corp की याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

Latest from Cryptocurrency

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss