Citi Ventures का बड़ा निवेश: BVNK और Stablecoins का बदल जाएगा फ्यूचर

Citi Ventures का बड़ा निवेश: BVNK और Stablecoins का बदल जाएगा फ्यूचर

5 mins read
1.3K views
October 9, 2025

Citi Ventures Investment: Citi Ventures ने BVNK में बड़ा निवेश किया है। बता दें कि BVNK एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो व्यवसायों को स्टेबलकॉइन के जरिए पैसा भेजने की सुविधा देता है। यह कदम ट्रेडिशनल फाइनेंस वर्ल्ड में डिजिटल संपत्ति की बढ़ती पॉपुलैरिटी को दर्शाता है।

Citi Ventures ने BVNK में किया रणनीतिक निवेश, स्टेबलकॉइन के जरिए तेज और सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय भुगतान का रास्ता आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

BVNK पहले ही Visa, Haun Ventures और Tiger Global जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन पा चुका है। कंपनी का उद्देश्य व्यवसायों को स्टेबलकॉइन के जरिए तेज, सुरक्षित और कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय भुगतान का रास्ता देना है। BVNK के CEO Jesse Hemson-Struthers का कहना है कि यह निवेश स्टेबलकॉइन के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्लेटफॉर्म कंपनियों को सीमाओं के पार पैसा भेजने और नए वित्तीय उत्पाद लॉन्च करने में मदद करता है।

वैश्विक सहयोग और बड़ी मात्रा में लेन-देन

BVNK विश्व की बड़ी भुगतान कंपनियों जैसे Worldpay, Deel और dLocal के साथ मिलकर काम करता है। यह हर साल अंतरराष्ट्रीय व्यवसायों के लिए 20 बिलियन डॉलर से अधिक का लेन-देन संभालता है। Citi Ventures के प्रमुख अरविंद पुरुषोत्तम ने कहा कि स्टेबलकॉइन का उपयोग ऑन-चेन और क्रिप्टो लेन-देन में तेजी से बढ़ रहा है।

READ MORE: भारत ला रहा है अपनी डिजिटल करेंसी, RBI की गारंटी के साथ

बड़ी बैंकें और स्टेबलकॉइन का भविष्य

जुलाई में GENIUS Act ने अमेरिका में स्टेबलकॉइन के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा बनाया है। अब ट्रेजरी विभाग इस नियम को लागू करने के लिए सार्वजनिक राय ले रहा है। इसके अलावा, Goldman Sachs, JPMorgan और Bank of America भी स्टेबलकॉइन में इंट्रेस्ट दिखा रही हैं।

READ MORE: Google करेगा भारत में बड़ा निवेश, विशाखापत्तनम में बनेगा डेटा सेंटर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक स्टेबलकॉइन मार्केट 1.9 ट्रिलियन डॉलर से 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है और यह ग्लोबल फाइनेंशियल लेन-देन में अहम भूमिका निभाएगा। Citi Ventures का यह निवेश इस बात को स्पष्ट करता है कि स्टेबलकॉइन भविष्य के डिजिटल भुगतान और अंतरराष्ट्रीय कारोबार का एक बड़ा हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ethereum में संस्थागत निवेश बढ़ी, भविष्य की कीमतों पर नजरें टिकी
Previous Story

Ethereum में संस्थागत निवेश बढ़ी, भविष्य की कीमतों पर नजरें टिकी

Bitcoin चार साल का चक्र नहीं, आर्थर हेस ने बताया असली रफ्तार का राज
Next Story

Bitcoin चार साल का चक्र नहीं, आर्थर हेस ने बताया असली रफ्तार का राज

Latest from Cryptocurrency

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss