Coinbase को-फाउंडर ने लॉन्च किया ब्रेन-टेक स्टार्टअप Nudge, जुटाए 834 करोड़

Coinbase को-फाउंडर ने लॉन्च किया ब्रेन-टेक स्टार्टअप Nudge, जुटाए 834 करोड़

4 mins read
862 views
July 24, 2025

Nudge का मकसद है बिना किसी सर्जरी या दवा के एक ऐसा सिस्टम बनाया जाए जो दिमाग की एक्टिविटी को बेहतर कर सके।

Nudge : Coinbase के को-फाउंडर फ्रेड एर्सम ने एक ब्रेन-टेक स्टार्टअप Nudge की शुरुआत की है। Nudge का मकसद इंसानी दिमाग की कैपेसिटी को बेहतर बनाना है। Nudge ने हाल ही में सीरीज A फंडिंग में 100 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। यह फंडिंग Thrive Capital और Greenoaks Capital ने लीड की है जिनके साथ कई एंजल इन्वेस्टर्स भी शामिल थे।

क्या करता है Nudge?

Nudge का मकसद है बिना किसी सर्जरी या दवा के एक ऐसा सिस्टम बनाया जाए जो दिमाग की एक्टिविटी को बेहतर कर सके। कंपनी ने अप्रैल में अपना पहला ह्यूमन एक्सपेरिमेंट के लिए Nudge Zero लॉन्च किया था। यह डिवाइस हर दिन विभिन्न रिसर्च स्टडीज में यूज हो रहा है। इससे इसका लगातार टेस्ट और सुधार किया जा रहा है।

क्या है Nudge का दावा

Nudge का दावा है कि उनकी यह डिवाइस बिल्कुल सेफ, बिना शरीर में प्रवेश किए और काफी सटीक है। कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में पूरे वर्ल्ड की आधी से ज्यादा आबादी को किसी न किसी प्रकार की ब्रेन डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है, जिसका Nudge समाधान बन सकता है।

तकनीक और हेल्थ का मेल

Nudge की टेक्नोलॉजी हार्डवेयर, फिजिक्स मॉडलिंग और सिग्नल प्रोसेसिंग को जोड़कर रियल टाइम ब्रेन फीडबैक देती है। इससे यह समझा जा सकता है कि इंसान का दिमाग कैसे काम कर रहा है और उसे कैसे सुधारा जा सकता है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/jetking-announces-stock-issuance-to-buy-more-bitcoin/

https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/blox-crypto-etf-sees-452m-dollar-inflows-june-launch/

यह स्टार्टअप दिखाता है कि कैसे Crypto की दुनिया से निकलकर टेक इनोवेशन अब हेल्थकेयर में भी क्रांति ला सकते हैं। Fred Ehrsam की यह नई पहल न सिर्फ ब्रेन हेल्थ में उम्मीद जगाती है, बल्कि यह दिखाती है कि भविष्य की तकनीकें कितनी मानवीय हो सकती हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

प्रणेत की Paraspeak डिवाइस से जो बोल नहीं पाते थे, अब कह पाएंगे अपने दिल की बातें
Previous Story

प्रणेत की Paraspeak डिवाइस से जो बोल नहीं पाते थे, अब कह पाएंगे अपने दिल की बातें

Elon Musk ने आज ही Twitter को बनाया था X, जानें क्या-क्या हुआ था उस दिन
Next Story

Elon Musk ने आज ही Twitter को बनाया था X, जानें क्या-क्या हुआ था उस दिन

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss