ETH लिक्विडेशन: जिसने मचा दी क्रिप्टो बाजार में उथल-पुथल, निवेशकों को जानना बेहद जरूरी

Ethereum पर Trustless Agents ने खींचा सबका ध्यान, क्यों हो रही चर्चा

6 mins read
768 views
August 19, 2025

Ethereum Foundation के एक गुमनाम सदस्य Binji के अनुसार ERC-8004 भविष्य में मशीन इकोनॉमी की नींव रख सकता है।

Ethereum: इन दिनों Ethereum कॉम्यूनिटी में एक नए स्टैंडर्ड ERC-8004 को लेकर काफी उत्साह है। इस नए प्रस्ताव को Trustless Agents कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह तकनीक Blockchain और AI के बीच की खाई को विस्तार सकती है। इसे Davide Crapis द्वारा पेश किया गया है और यह Google और कई दूसरे संस्थाओं द्वारा बनाए गए Agent-to-Agent प्रोटोकॉल पर बेस्ड है।

ERC-8004 क्या है?

ERC-8004 एक नया स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट स्टैंडर्ड है जो Ethereum नेटवर्क पर काम करेगा। जैसे Ethereum पर ERC-20 टोकन और ERC-721 NFTs के लिए स्टैंडर्ड बने हुए हैं वैसे ही ERC-8004 उन AI एजेंट्स के लिए बनाया गया है जो आपस में बिना इंसानी रोक-टोक के काम कर सकता है।

यह स्टैंडर्ड AI एजेंट्स को एक ऐसा ट्रस्ट लेयर प्रदान करता है जिससे वह एक-दूसरे को पहचान सकते हैं, भरोसा कर सकते हैं और आपस में लेन-देन कर सकते हैं।

यह कैसे काम करता है?

ERC-8004 में तीन मुख्य ऑन-चेन रजिस्ट्री शामिल हैं। यह Ethereum Blockchain पर ही दर्ज रहती हैं। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या शामिल है।

  • पहचान रजिस्ट्री: इससे हर एजेंट की एक अनोखी पहचान सुनिश्चित होती है।
  • प्रतिष्ठा रजिस्ट्री: इसमें एजेंट्स के व्यवहार और प्रदर्शन का रिकॉर्ड रहता है – जैसे कि उन्होंने किन कामों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
  • सत्यापन रजिस्ट्री: यह रजिस्ट्री एजेंट्स द्वारा किए गए कार्यों के प्रमाण (Proofs of Action) को दर्ज करती है।

Trustless Agents का महत्व

Ethereum Foundation के एक गुमनाम सदस्य Binji के अनुसार, ERC-8004 भविष्य में मशीन इकोनॉमी की नींव रख सकता है। इसमें लाखों AI एजेंट्स खुद फैसला लेकर एक-दूसरे से बातचीत कर सकेंगे, डील कर सकेंगे। इसके अलावा वह अपना संगठन भी बना सकेंगे।

Binji आगे कहते हैं कि यह एक व्यावहारिक स्टैंडर्ड है जो रियल वर्ल्ड में यूज हो सकता है। एप्लिकेशन का सारा डिस्क्रिप्शन ऑफ चेन हो सकता है लेकिन भरोसे की नींव Ethereum पर बनी रहेगी।

READ MORE: जानें कैसे Bitcoin और Blockchain की हुई थी शुरुआत

SEC की Crypto टीम ने शुरू की हाई प्रोफाइल मीटिंग्स

आगे का रास्ता क्या होगा?

फिलहाल अभी ERC-8004 पब्लिक चर्चा के चरण में है। Davide Crapis और उनकी टीम Linux Foundation और A2A प्रोटोकॉल से जुड़े दूसरे पार्टनर्स के साथ मिलकर इसे और बेहतर बनाने में जुटी है। Ethereum की Layer 2 टेक्नोलॉजी की मदद से स्केलेबिलिटी की समस्या काफी हद तक हल हो रही है जिससे यह स्टैंडर्ड व्यवहारिक रूप से अपनाया जा सकता है।

अगर यह स्टैंडर्ड सक्सेस होता है तो Ethereum केवल Crypto और NFTs तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि AI बेस्ड एक विकेंद्रीकृत अर्थव्यवस्था का आधार बन सकता है जहां न कोई सरकार और न ही कोई कंपनी डेटा पर एकाधिकार कर सकेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bitcoin Swift Stage 5 Presale में भारी सफलता, निवेशकों को मिल रहे शानदार PoY Rewards!
Previous Story

Bitcoin Swift Stage 5 Presale में भारी सफलता, निवेशकों को मिल रहे शानदार PoY Rewards!

Airtel यूजर्स के लिए Good News, मिलेगा फ्री Apple Music
Next Story

Airtel यूजर्स के लिए Good News, मिलेगा फ्री Apple Music

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss