Bitcoin की जीत से हिलेगी फेड की नींव… बोले Balaji Srinivasan

Bitcoin की जीत से हिलेगी फेड की नींव… बोले Balaji Srinivasan

8 mins read
854 views
August 29, 2025

Balaji Srinivasan का दावा है कि Bitcoin की जीत से फेडरल रिजर्व की ताकत खत्म होगी, अरबपति बदलेंगे और सरकारें नई चुनौतियाँ खड़ी करेंगी। जानें उनका विज़न और भविष्यवाणी। 

Balaji Srinivasan Bitcoin vision :  Bitcoin Asia 2025 कॉन्फ्रेंस में उद्यमी और लेखक Balaji Srinivasan ने बताया कि जब Bitcoin विजयी होगा तो वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि Bitcoin की जीत लड़ाई का अंत नहीं बल्कि एक नए संघर्ष की शुरुआत है। 

Fed का वर्चस्व समाप्त 

Srinivasan ने कहा कि Bitcoin की बढ़ती लोकप्रियता अमेरिकी फेडरल रिजर्व के वैश्विक नियंत्रण को खत्म कर देगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बैंक खातों को फ्रीज कर सकते हैं और पैसा प्रिंट कर सकते हैं लेकिन Bitcoin को जब्त नहीं कर सकते और इसकी अधिकतम आपूर्ति 21 मिलियन से अधिक नहीं हो सकती। फेड के अनियमित रेट बढ़ोतरी की तुलना में Bitcoin एल्गोरिदमिक और पूर्वानुमेय मौद्रिक नीति प्रदान करता है जो व्यापार और बाजारों के लिए भविष्य की योजना बनाने में स्थिरता लाता है। 

बॉर्डरलेस नेटवर्क और वैश्विक अपनापन 

Srinivasan ने बताया कि Bitcoin भुगतान को नेटवर्क गतिविधि में बदल देता है। उन्होंने कहा कि Payments become packets यानी लेन-देन इंटरनेट डेटा ट्रांसफर की तरह होते हैंउन्होंने वैश्विक अपनापन और तेजी से बढ़ती स्वीकृति का उदाहरण देते हुए लेबनान की करेंसी क्राइसिस का जिक्र किया जहां Bitcoin उपयोग अचानक बढ़ गया। 

आर्थिक व्यवस्था में बदलाव 

Srinivasan ने भविष्यवाणी की कि लंबे समय से स्थापित वित्तीय प्रणालियां प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि जब Bitcoin जीतता है Keynesianism गिरता है और सरकारी बॉन्ड जैसे निवेश अब return-free risk बन जाएंगे। रियल एस्टेट जो वर्षों की फेड हेरफेर से महंगा हुआ हैवास्तविक मूल्य में घट जाएगा क्योंकि लोग अपनी संपत्ति Bitcoin में स्टोर करेंगे। 

उन्होंने कहा कि फिएट करेंसी अपनी स्थानीय मोनोपॉली खो देगी क्योंकि Stablecoins और Digital करेंसी खुलकर प्रतिस्पर्धा करेंगे। जैसे इंटरनेट युग में स्थानीय अखबार खत्म हुए वैसे ही अधिकांश राष्ट्रीय मुद्राएं इस नए माहौल में टिक नहीं पाएंगी। 

अरबपतियों का क्रिप्टो में बदलाव 

Srinivasan ने Billionaire Flip की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि Bitcoin 100,000 से 1 मिलियन डॉलर के बीच होने पर विश्व के आधे अरबपति क्रिप्टो में बदल जाएंगेइससे फिएट संपत्ति कमजोर होगी और वैश्विक पूंजी जोखिम लेने वाले इनोवेटर्स की ओर शिफ्ट होगी। उन्होंने अनियमित मुद्रा निर्माण के युग का अंत भी बताया 

आने वाली लड़ाइयां 

Srinivasan ने चेताया कि सरकारें पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कोडर्स, नेटवर्क, क्रिप्टोग्राफी, सॉफ्टवेयर और समुदायों पर हमलों की संभावना बताई और FDR के 1933 के गोल्ड सीजर की तुलना की। उनका सुझाव था अगले 10 वर्षों में आपकी भौतिक लोकेशन आपकी पोर्टफोलियो एलोकेशन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होगी। 

READ MORE: Capital B ने खरीदे 126 नए bitcoins, कुल होल्डिंग 2,201 BTC 

Steve Wozniak का आरोप, YouTube पर बढ़ रहा Bitcoin स्कैम 

Network State का विजन 

Srinivasan ने Bitcoin की जीत को Network State विजन से जोड़ा। उन्होंने भविष्यवाणी की कि हजारों सिटी सिस्टम में लोग अपने समुदाय चुन सकते हैं। उन्होंने बिल्डर्स को Network State 2025 कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iPhone 17 Air vs Pro: इन 5 फीचर्स में Pro मॉडल्स Air को कर देंगे पीछे!
Previous Story

iPhone 17 Air vs Pro: इन 5 फीचर्स में Pro मॉडल्स Air को कर देंगे पीछे!

JioHotstar में AI क्रांति: Riya वॉइस असिस्टेंट और इमर्सिव क्रिकेट मोड से अब कंटेंट का नया मज़ा!
Next Story

JioHotstar में AI क्रांति: Riya वॉइस असिस्टेंट और इमर्सिव क्रिकेट मोड से अब कंटेंट का नया मज़ा!

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील