Spotify verified badge feature: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव अब फिल्म- संगीत जगत पर भी पड़ने लगा है। म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत ही तेजी से बदलाव होते हुए दिखाई दे रहा है। अब इंसान ही नहीं, एआई भी गीत गाने लगा है। ऐसे में यह पहचानना मुश्किल होता जा रहा है कि कौन असली कलाकार है और कौन एआई की देन है। पिछले कुछ महीनों में एआई से बने गानों ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। कुछ एआई आधारित कलाकार ने लाखों स्ट्रीम्स हासिल कर लिए। यह ट्रेंड इंडस्ट्री के लिए चिंता का विषय बन गया है। इससे असली कलाकारों की पहचान और मेहनत दोनों प्रभावित हो सकती हैं। इसी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए Spotify ने एक बड़ा कदम उठाया है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
Spotify का नया फीचर कलाकारों को देगा पहचान और यूजर्स को भरोसा, जानें पूरे विस्तार से कैसे काम करेगा यह सिस्टम।
असली कलाकारों की पहचान अब Verified Badge से
अब स्पॉटिफाई पर Verified by Spotify बैज लॉन्च होने जा रहा है। यह बैज उन कलाकारों को मिलेगा जो प्लेटफॉर्म के प्रमाणिकता के मानकों पर खरे उतरेंगे। इसमें वास्तविक पहचान, लगातार एंगेजमेंट और लगातार म्यूजिक करियर में सक्रियता आदि शामिल होंगे। यहां आपको बता दूं कि एआई जनरेटेड प्रोफाइल्स को यह बैज नहीं मिलेगा।
बैज के लिए तय किए गए नए नियम
अब जब कंपनी इसे इस बैज को ला रही है तो यूजर्स में इसको लेकर काफी उत्सुकता भी है। वे जानना चाहते हैं कि इसे कैसे प्राप्त करें। तो बता दें कि इसे जिन कलाकारों के लाइव परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया लिंक और मर्चेंडाइज जैसे प्रमाण होंगे, वही वेरिफिकेशन के लिए योग्य होंगे। यानी अब सिर्फ गाना अपलोड करना ही काफी नहीं होगा। कलाकार को अपनी असली मौजूदगी भी दिखानी होगी।
आर्टिस्ट प्रोटेक्शन फीचर्स पर भी चल रहा है काम
इतना हीं नहीं कंपनी ने स्फॉटिफाई पर एक और नया फीचर लाने की तैयारी में है। जिसका नाम Artist Profile Protection बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। यह फीचर कलाकारों को उनके प्रोफाइल पर दिखने वाले कंटेंट को कंट्रोल करने की सुविधा देगा। इससे गलत या बिना अनुमति के अपलोड किए गए कंटेंट को रोका जा सकेगा।
READ MORE- AI, परफॉर्मेंस और बजट में फिट स्मार्टफोन चाहते भारतीय यूजर्स
नया Artist Info सेक्शन भी लाने की तैयारी
कंपनी एआई के आने के बाद से बिल्कुल बदलाव के मूड में है। यही वजह है कि स्फॉटिफाई Artist Details सेक्शन भी ला रहा है। इसमें कलाकार की उपलब्धियां, गानों की रिलीज हिस्ट्री और टूरिंग जानकारी दिखाई जाएगी। इससे यूजर्स को किसी भी कलाकार समझने में आसानी होगी। यानी गान सुनते-सुनते अगर आप कलाकार के बारे में विस्तार से जानकारी हांसिल करना चाहते हैं तो बिना ऐप से बाहर जाए बगैर सारी जानकारी आपको मिल जाएगी।
READ MORE- AI के आने से खत्म होगी मैनेजर की नौकरी? जानिए डोर्सी का प्लान!
दुनियाभर में AI आर्टिस्ट्स का असर
हाल ही में Celebrate Me पूरी तरह एआई जेनरेटेड गाना है। इस गाने ने ग्लोबल सूची में अपना स्थान टॉप में बनाए रखने में कामयाब रही है। इसकी धूम अमेरिका, ब्रिटेन सहित अन्य देशों में भी देखी गई। आईट्यून पर नंबर वन रहा है। जो यह दिखाता है कि एआई म्यूजिक इंडस्ट्री को कितनी तेजी से बदल रहा है।
यह यूजर्स और कलाकारों दोनों के लिए ही बहुत बड़ी जरूरत बन गई है। ऐसा लगता है कि स्फॉटिफाई ने यह निर्णय यूजर्स और कलाकारों दोनों के भरोसा बढ़ाने के लिए लिया है।
