NVIDIA Nuro robotaxi: जापान की राजधानी टोक्यो अब ऑटोनॉमस वाहन तकनीक के परीक्षण के लिए हब के तौर पर उभरता जा रहा है। NVIDIA, Toyota और Uber जैसी कंपनियों के सहयोग और समर्थन से Nuro ने अपनी स्वचालित कारों की टेस्टिंग शुरू कर दी है। तो आइए जानते हैं इस तरह के तकनीक विकसित करने के पीछे का उद्देश्य और NVIDIA के रोल के बारे में विस्तार से।
ड्राइवरलेस कारों का भविष्य करीब! NVIDIA बैक्ड Nuro ने Tokyo में ऑटोनॉमस वाहनों की टेस्टिंग शुरू की। जानें पूरी कहानी डिटेल्स में।
परीक्षण के लिए टोक्यो ही क्यों
बता दे कि टोक्यो की सड़कें दुनिया के सबसे जटिल शहरी ट्रैफिक सिस्टम में गिनी जाती हैं। छोटी-छोटी सड़कें, गलियां और भारी भीड़ और बाईं तरफ ड्राइविंग का नियम Autonomous सिस्टम के लिए बड़ी चुनौती है। इसलिए कंपनी ने इन जगहों पर ही टेस्टिंग करने का निर्णय लिया है। इससे कंपनी को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनके द्वारा तैयार की गई तकनीक वास्तविक परिस्थितियों में कितनी सक्षम है।
सीमित स्थिति में खुद चल सके
कंपनी के सीईओ Andrew Chapin की माने तो इस तरह के जटिल वातावरण में परीक्षण करने से ऑटोनॉमी सिस्टम की असली क्षमता का पता चलता है। कंपनी का लक्ष्य भविष्य में Level 4 ऑटोनॉमी हासिल करना है। वाहन सीमित परिस्थितियों में पूरी तरह खुद चल सकेगा। हालांकि जापान के कानून के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान हर वाहन में एक मानव सुरक्षा ड्राइवर मौजूद रहेगा।
READ MORE- BONK.fun पर हैकरों का कब्जा, एक क्लिक में खाली होगा वॉलेट!
NVIDIA Drive Thor प्लटेफॉर्म का उपयोग
बता दें कि Nuro ने अपने एआई आधारित तकनीक को मजबूत बनाने के लिए NVIDIA Drive Thor का उपयोग कर रही है। यह सेंसर प्रसेसिंग, LLM और जेनरेटिव AI जैसे हाई वर्कलोड को संभालने के उद्देश्य तैयारी की गई है। कंपनी इससे लैस नेक्स्ट जेनरेशन के Nuro ड्राइवर तैयार करना चाहती है। ऐसे में NVIDIA से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता था।
READ MORE- LPG संकट के बीच बढ़ी इंडक्शन की डिमांड, Amazon से Blinkit तक स्टॉक खाली!
Waymo भी कर रही है रोबोटैक्सी पर काम
टोक्यो में Nuro के अलावा Waymo भी अपने रोबोटैक्सी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यह टैक्सी ऑपरेटर Nihon Kotsu और टैक्सी ऐप Go के साथ मिलकर सेवाएं विकसित कर रही है। लेकिन Nuro की रणनीति थोड़ी अलग है। कंपनी एक ऐसा ऑटोनॉमस प्लेटफॉर्म विकसित करना चाहती है जिसे कई तरह के वाहनों और सेवाओं में इस्तेमाल किया जा सके। वहीं Uber भी साल 2027 से चरणबद्ध तरीके से करीब एक लाख ऑटोनॉमस वाहनों को सड़कों पर उतारा की योजना पर काम कर रही है।
टेक दिग्गज NVIDIA सिर्फ चीप निर्माण में ही नहीं ऑटोनॉमस वाहन निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रही है। जो आनेवाले दिनों ड्राइवरलेस कारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
