Uber ने हटाए Saved UPI ID

Uber ने हटाए Saved UPI ID, अब कैसे करेंगे पेमेंट?

4 mins read
884 views
September 15, 2025

Uber UPI Payment: Uber ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब ऐप में सेव किए गए UPI IDs से पेमेंट करने का विकल्प खत्म कर दिया गया है। पहले यात्री राइड बुक करके बाद में अपनी सुविधा से पेमेंट कर सकते थे लेकिन अब यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इसकी जगह कंपनी ने नया ‘Scan and Pay’ फीचर शुरू किया है।

Uber यूजर्स अब सेव UPI से पेमेंट नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने QR स्कैन करने वाला नया फीचर और Amazon Pay व Uber Wallet जैसे प्रीपेड विकल्प शुरू किए हैं।

इस फीचर के तहत ड्राइवर के ऐप पर एक QR कोड दिखाई देगा, जिसे राइडर अपने किसी भी UPI ऐप से स्कैन कर तुरंत पेमेंट कर पाएंगे। यानी अब हर राइड खत्म होते ही भुगतान करना अनिवार्य होगा।

READ MORE: Apple सीक्रेटली बनाएगा अपना AI सर्च इंजन

क्या हैं विकल्प?

जिन यूजर्स को तुरंत पेमेंट करने में परेशानी हो सकती है उनके लिए Uber ने दो विकल्प भी दिए हैं।

  • यूजर Amazon Pay को Uber अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। यह प्रीपेड विकल्प है, इसलिए पहले से बैलेंस डालना जरूरी होगा। दावा है कि Amazon Pay से पेमेंट करने पर 5% Uber Cash रिवॉर्ड मिलेगा। हालांकि, कई यूजर्स ने अभी तक यह कैशबैक न मिलने की शिकायत की है।
  • Uber Wallet में भी पहले से पैसे डालने होंगे। राइड खत्म होने पर पैसा अपने आप कट जाएगा। किसी कन्फर्मेशन की जरूरत नहीं होगी। इसकी मदद से आप दूसरों के लिए भी राइड बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, Uber Gift Cards का विकल्प भी उपलब्ध है।

READ MORE: iPhone और Android से अलग-अलग पैसे वसूलता है OLA-Uber, भेजा नोटिस

आने वाले नए फीचर्स

  • ‘Wait and Save’ फीचर: अगर आप राइड थोड़ी पहले बुक करते हैं तो किराया कम हो सकता है।
  • ‘Price Lock’ फीचर: जल्द ही आने वाला यह फीचर यूजर्स को किसी खास रूट पर किराया फिक्स करने की सुविधा देगा, जिससे ट्रैफिक और रश ऑवर में भी आराम से यात्रा की जा सकेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Penske Media ने Google पर किया केस
Previous Story

Penske Media ने Google पर किया केस, लगाया गंभीर आरोप

मरे हुए पिता से बातचीत कर रहा है ये इंसान
Next Story

मरे हुए पिता से बातचीत कर रहा है ये इंसान

Latest from Digital Payment

Don't Miss