AI की मांग हुई हल्की, TSMC की सेल्स ग्रोथ पर असर

AI की मांग हुई हल्की, TSMC की सेल्स ग्रोथ पर असर

5 mins read
999 views
November 10, 2025

TSMC Sales Slowdown: दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनी Taiwan Semiconductor Manufacturing Company ने अक्टूबर महीने का राजस्व डेटा जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ में सुस्ती देखने को मिली है। अक्टूबर में बिक्री 16.9% बढ़ी, जो कि 2024 के बाद सबसे धीमी वृद्धि है, जबकि विश्लेषकों का अनुमान है कि TSMC की बिक्री चल रही तिमाही में औसतन 27.4% तक बढ़ सकती है।

चिप निर्माता TSMC की ग्रोथ में गिरावट दिखी है, लेकिन AI इंडस्ट्री अब भी तेजी पकड़ रही है। जानें कैसे Meta, Google, Amazon और Nvidia मिलकर AI तकनीक के विस्तार को गति दे रहे हैं।

हालांकि, रेवेन्यू की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन TSMC के शेयरों में इस साल अब तक लगभग 37% की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह वैश्विक टेक मार्केट में गिरावट आई थी क्योंकि निवेशकों को यह लगने लगा कि टेक सेक्टर की वैल्यूएशन काफी ज्यादा हो चुकी है। इसी दौर में The Big Short फिल्म से जुड़े माइकल बैरी की फर्म Scion Asset Management ने Nvidia के खिलाफ बेयरिश दांव लगाया है।

READ MORE: सावधान! Amazon की नई टेक्नोलॉजी बताएगी चोरी या छेड़छाड़ का सच

AI सेक्टर पर अभी भी भरोसा कायम

इसके बावजूद, टेक इंडस्ट्री के दिग्गज मानते हैं कि AI का बाजार आगे और बड़ा होने वाला है। Meta, Alphabet, Amazon और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियां अगले साल AI डेवलपमेंट पर 400 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च करेंगी, जो पिछले साल से 21% ज्यादा है। यह निवेश इसलिए हो रहा है ताकि कंपनियाँ AI रेस में पीछे न रह जाएं।

Nvidia के CEO जेंसन हुआंग ने हाल ही में कहा कि उनका AI चिप्स का बिजनेस हर महीने और मजबूत हो रहा है। हुआंग ने ताइवान में TSMC के CEO C.C. Wei से मुलाकात कर चिप सप्लाई बढ़ाने का अनुरोध भी किया है, क्योंकि कई कंपनियां TSMC से सीमित चिप उत्पादन के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

READ MORE: 4,200 करोड़ के साइबर फ्रॉड से हड़कंप, Amazon-I4C ने शुरू की जागरूकता मुहिम

TSMC Apple, AMD और Qualcomm जैसी टेक कंपनियों के लिए भी चिप्स बनाती है। CEO Wei का कहना है कि कंपनी क्षमता बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है ताकि डिमांड और सप्लाई के बीच अंतर कम किया जा सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

अब इंसानों को काम करने की जरूरत नहीं, रोबोट संभालेगा हर जिम्मेदारी

दुबई में क्रिप्टो स्कैमर रोमन नोवाक और उनकी पत्नी की दर्दनाक हत्या
Next Story

दुबई में क्रिप्टो स्कैमर रोमन नोवाक और उनकी पत्नी की दर्दनाक हत्या

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss