अब इंसानों को काम करने की जरूरत नहीं, रोबोट संभालेगा हर जिम्मेदारी

8 mins read
996 views
November 10, 2025

ElonMusk: दुनियां के चर्चित अमेरिकी अरबपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक गजब का रोबोटिक फ्यूचर प्लान बनाया है। अगर यह प्लान सफल रहा तो इंसानों को कमाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उन्हें दो जून की रोटी के लिए सोचना भी नहीं पड़ेगा। ElonMusk यह मानते है कि दशकों में Roobot और Artificial Intelligence  दुनिया की अधिकांश जिम्मेदारियां अपने हाथों में थाम लेंगे।  यह केवल लोगों के शौक या रचनात्मक संतुष्टि के लिए काम करेंगे, जबकि रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करने में भी सक्षम होगा। मस्क यह तर्क है कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स का इस्तेमाल कर दुनिया से गरीबी को समाप्त किया जा सकता है। वो एक ऐसे समाज की कल्पना कर रहे हैं, जहां हर व्यक्ति को ‘यूनिवर्सल हाई इनकम मिलेगी। यानी एक निर्धारित आय, चाहे वो काम करे या न करे। इससे लोग अपनी पसंद का जीवन जी सकेंगे, बिना रोज़ी-रोटी की चिंता किए।

एलन मस्क का ग़ज़ब का है रोबोटिक फ्यूचर प्लान: इंसान करेगा मौज, सारा काम करेगा रोबोट

READ MORE: भारत में स्मार्टफोन हुए महंगे! 2000 रुपए तक बढ़ गई कीमत, आगे और लगेगा झटका

उत्पादन से सर्विस सेक्टर तक संभालेगा काम

दावा यह भी किया जा रहा है कि जब मशीनें बिना रूके, थके और बगैर आराम किए काम करेंगी तो Global उत्पादन में भी कई गुना बढ़ोत्तरी होगी। इससे लोगों को बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी। मस्क का यह भी मानना है कि न थकेंगी, न आराम करेंगी, तो ग्लोबल प्रोडक्टिविटी कई गुना बढ़ जाएगी। इससे संसाधनों की उपलब्धता बढ़ेगी और हर AI Software इंसानी उत्पादकता को सीमित स्तर तक बढ़ाते हैं, वहीं फिजिकल वर्क करने वाले रोबोट इसे काफी हद तक बढ़ा सकता है। साल 2030 तक करीब 10 लाख रोबोट दुनिया भर में तैनात करने की बात कही जा रही है, जो उत्पादकता  से लेकर सर्विस सेक्टर तक हर जगह काम करेंगे।

उठने लगे है विवादों के सुर

लेकिन मस्क का यह सोच जितना  रोमांचक उतना आसान भी रहनेवाला नहीं है। धीरे-धीरे यह विवादित भी बनने लगा है। कई अर्थशास्त्री और तकनीकी विशेषज्ञ मानते हैं कि इंसानों की जगह रोबोट को पूरी तरह लाना आसान नहीं है, फिर भी अगर ऐसा होता है तो इससे आर्थिक असमानता और बढ़ सकती है, क्योंकि मशीनों का स्वामित्व किसी एक के ही होथों तक सीमित रहेगा। मस्क जिस  यूनिवर्सल हाई इनकम की बात कर रहे हैं उसके लिए काफी पैसे चाहिए होंगे। जिनके पास पैसे होंगे जाहिर सी बात है एकाधिकार भी उन्हीं का रहेगा।

उठने लगे हैं रोबोटिक भविष्य सवाल

Tesla Optimus robot को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं। कहा यह जा रहा है टेस्ला ने इन रोबोटों की बिक्री की योजना तो बना ली है, लेकिन अभी तक उनका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल मौजूद प्रोटोटाइप केवल कुछ बुनियादी कार्य ही कर पा रहे हैं। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि इस दिशा में बड़ी छलांग लगाना अभी कई वर्षों दूर की बात है।

READ MORE: डेटा सुरक्षा मामले में इस Android फोन के सामने iPhone भी है फेल… रिपोर्ट में खुल

एलन मस्क का यह हाई-टेक विजन दुनिया को बदलने वाला साबित हो सकता है बशर्तें यह हकीकत में बदल जाए। अगर होना संभव हुआ तो यह केवल तकनीकी चुनौती  नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और नैतिक सवालों से चोरों तरफ से घिरा होगा। अब सवाल उठता है कि क्या सचमुच आने वाले वर्षों में इंसान केवल अपनी जिंदगी में काम  मौजमस्ती के लिए करेगा ? बदलते तकनीक दुनियां एक नई असमानताएं पैदा करेगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

फेड गवर्नर का दावा, Stablecoin बढ़ते तो ब्याज दरें हो सकती हैं कम

AI की मांग हुई हल्की, TSMC की सेल्स ग्रोथ पर असर
Next Story

AI की मांग हुई हल्की, TSMC की सेल्स ग्रोथ पर असर

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss