4,200 करोड़ के साइबर फ्रॉड से हड़कंप, Amazon-I4C ने शुरू की जागरूकता मुहिम

4 mins read
1.1K views
September 25, 2025

Amazon Scam Awareness: भारत में डिजिटल पेमेंट के तेजी से बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 के पहले 10 महीनों में देश में साइबर ठगी के कारण लोगों को 4,245 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। इस दौरान डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के करीब 24 लाख मामले सामने आए।

भारत में साइबर ठगी से 4,245 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, Amazon और I4C ने Scam Free September अभियान शुरू किया। जानें कैसे आप सुरक्षित रह सकते हैं।

UPI बना सबसे बड़ा निशाना

UPI भारत की पेमेंट क्रांति की रीढ़ है लेकिन अब यह साइबर ठगों का पसंदीदा माध्यम बन चुका है। FY24 में सिर्फ UPI से जुड़ी ठगी में 13.4 लाख मामलों में कुल 1,087 करोड़ का नुकसान हुआ।

Amazon और I4C की साझेदारी

इस गंभीर समस्या को देखते हुए Amazon India ने गृह मंत्रालय के Indian Cybercrime Coordination Centre (I4C) के साथ मिलकर Scam Free September अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य छात्रों, नए ऑनलाइन खरीदारों और परिवारों को साइबर ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करना है।

READ MORE: साइबर क्रिमिनल्स लोगों के संग कैसे करते हैं Ransomware Attack

बैंकिंग फ्रॉड में भी इजाफा

बैंकिंग से जुड़े साइबर अपराधों में भी बड़ी वृद्धि हुई है। FY23 में 421 करोड़ के मामले सामने आए थे जो FY24 में बढ़कर अब 2,054 करोड़ हो गए। एकस्पर्ट का कहना है कि इससे युवा सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। धोखेबाज ब्रांड्स या ई-कॉमर्स का नाम लेकर इन्हें झांसा देते हैं।

Amazon के सुरक्षा टिप्स

Amazon ने साफ किया है कि वह कभी फोन या ईमेल पर भुगतान, गिफ्ट कार्ड या सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन की मांग नहीं करता। संदिग्ध संदेश ऐप पर रिपोर्ट किए जा सकते हैं या फिर stop-spoofing@amazon.com

पर भेजे जा सकते हैं।

READ MORE: UPI यूजर्स ध्यान दें, NPCI ने API पर लगाया बैन

साइबर सुरक्षा की जरूरत

जागरूकता अभियान, सरकारी कदम और RBI के नियम मिलकर साइबर अपराध पर रोक लगा सकते हैं। त्योहारों के मौसम में Amazon और I4C की यह पहल समय की मांग है जो सुरक्षा और सतर्कता का संदेश देती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss