दुबई में क्रिप्टो स्कैमर रोमन नोवाक और उनकी पत्नी की दर्दनाक हत्या

दुबई में क्रिप्टो स्कैमर रोमन नोवाक और उनकी पत्नी की दर्दनाक हत्या

7 mins read
1K views
November 10, 2025

Cryptocurrency Crime: दुबई में रूस के जाने-माने क्रिप्टो निवेशक रोमन नोवाक और उनकी पत्नी अन्ना की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों को क्रिप्टो वॉलेट्स अनलॉक कराने के बहाने सुनसान जगह बुलाया गया और वहां बंधक बनाकर उनकी हत्या कर दी गई। नोवाक के क्रिप्टो वॉलेट्स में करोड़ों डॉलर की डिजिटल संपत्ति थी जिससे यह घटना दुनिया भर में चर्चा में आ गई है।

दुबई में क्रिप्टो वॉलेट के लिए रचा गया जाल: रोमन नोवाक और उनकी पत्नी अन्ना को बंधक बनाकर हत्या कर दी गई, जानें पूरी कहानी और कैसे क्रिप्टो लालच बन गया जानलेवा।

गायब होने से हत्या तक की कहानी

नोवाक और अन्ना निवेशकों से मिलने के लिए UAE के हत्ता इलाके पहुंचे। उन्हें नई फंडिंग डील का लालच दिया गया, लेकिन यह मुलाकात असल में पहले से रची गई जाल थी। यात्रा के दौरान दंपती ने वाहन बदला, लेकिन ड्राइवर अकेला लौट आया, जिससे परिजनों को शक हुआ। कई दिनों तक संपर्क न होने पर रूस में उनके रिस्तेदारों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

क्रिप्टो वॉलेट अनलॉक करने का दबाव

जांच में पता चला कि दंपती को एक किराए की विला में बंधक बनाया गया है। अपराधियों ने उनसे करोड़ों डॉलर के क्रिप्टो वॉलेट अनलॉक करने की मांग की। जब नोवाक ने इनकार किया, तो दोनों की हत्या कर दी गई।

READ MORE: क्रिप्टो बाजार में तेजी: XRP, Cardano और MAGACOIN FINANCE की ओर बढ़ती नजरें

फोन सिग्नल्स ने दिया सुराग

दंपती के मोबाइल फोन कई दिनों तक एक्टिव रहे। पहले UAE फिर ओमान और अंत में केप टाउन में उनकी लोकेशन मिली। इसके बाद फोन पूरी तरह से बंद हो गया। अन्ना के पिता और सास दुबई गए और उनके नाबालिग बच्चों को सुरक्षित घर ले आए।

रोमन नोवाक की आपराधिक पृष्ठभूमि

नोवाक ने खुद को सफल क्रिप्टो निवेशक बताया, लेकिन उसकी असली जिंदगी धोखाधड़ी से भरी थी। 2020 में रूस की अदालत ने उसे Transcrypt क्रिप्टो एक्सचेंज से 4 मिलियन डॉलर की चोरी के मामले में 6 साल की सजा दी थी। बाद में उसने Fintopio नामक प्रोजेक्ट चलाया और 500 मिलियन डॉलर जुटा लिए, लेकिन निवेशकों को भुगतान किए बिना भाग गया।

हत्या का संभावित कारण

कुछ रूसी मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि धोखा खाए निवेशकों ने बदला लेने के लिए यह योजना बनाई थी। कई संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं, लेकिन दंपती के शव का कोई पता नहीं लग पाया।

READ MORE: जापान में जल्द खत्म होगी क्रिप्टो की अंदरूनी ट्रेडिंग, जानें क्यों ?

क्रिप्टो से जुड़े वैश्विक खतरें

दुनिया में क्रिप्टो अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

  • अमेरिका में 28 मिलियन डॉलर के Bitcoin निवेशक का 17 दिन अपहरण
  • फ्रांस में Paymium CEO के परिवार का अपहरण प्रयास,
  • बेल्जियम, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में कई क्रिप्टो मिलियनेयर्स पर हमले

क्रिप्टो में पैसा भले डिजिटल हो, लेकिन अपराधी इसे बड़ी संपत्ति मानते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI की मांग हुई हल्की, TSMC की सेल्स ग्रोथ पर असर
Previous Story

AI की मांग हुई हल्की, TSMC की सेल्स ग्रोथ पर असर

Grok AI का कमाल, अब फोटो से कुछ ही सकेंडों में बनेगा वीडियो
Next Story

Grok AI का कमाल, अब फोटो से कुछ ही सकेंडों में बनेगा वीडियो

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss