Google में आया नया बदलाव, यूजर को मिलेगा एक्सपर्ट नॉलेज कंटेट

Google में आया नया बदलाव, यूजर को मिलेगा एक्सपर्ट नॉलेज कंटेट

5 mins read
1.4K views
July 15, 2025

NotebookLM में मौजूद प्रत्येक Notebook यूजर्स को क्वालिटी वाली इन्फोर्मेशन को गहराई से समझने का मौका देती है।

Google Featured Notebooks: Google ने अपने NotebookLM को और बेहतर बनाने के लिए Featured Notebooks का नया सेक्शन लॉन्च किया है। यह नया टैब यूजर्स को Google की खासियतों से परिचित कराने और गहराई से जानकारी हासिल करने में मदद करेगा। इस सेक्शन में ऐसी Notebook शामिल की जा रही हैं जो प्रसिद्ध लेखकों, रिसर्चर, रिप्यूटेड पब्लिकेशन्स और नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन की मदद से तैयार की गई हैं। इन क्यूरेटेड Notebooks को Google की वेब इंटरफेस पर एक अलग टैब में एक्सेस किया जा सकता है।

इन Notebooks में क्या मिलेगा?

NotebookLM में मौजूद प्रत्येक Notebook यूजर्स को क्वालिटी वाली इन्फोर्मेशन को गहराई से समझने का मौका देती है। आप इन नोटबुक्स में ओरिजिनल कंटेंट को पढ़ सकते हैं, उससे संबंधित सवाल पूछ सकते हैं, ऑडियो समरी सुन सकते हैं और Mind Maps की मदद से टॉपिक्स को विजुअली समझ सकते हैं। Google का कहना है कि इस नए फीचर का मकसद जांचे परखे, भरोसेमंद सोर्स के जरिए सीखना और नई खोज को आसान बनाना है।

कौन-कौन सी Notebooks शामिल हैं?

पहले चरण में जो Notebooks उपलब्ध कराई गई हैं उनमें Super Agers के लेखक Eric Topol द्वारा दी गई लंबी उम्र से जुड़ी सलाह, The Economist की World Ahead 2025 रिपोर्ट, Arthur C. Brooks द्वारा लिखे गए How to Build A Life कॉलम्स (The Atlantic में प्रकाशित), Jacqueline Nesi की टेक्नो सेपियंस न्यूजलेटर से साइंस-बेस्ड पैरेंटिंग टिप्स और Yellowstone नेशनल पार्क से जुड़ी एक गाइड शामिल हैं।

इंटरएक्टिव लर्निंग का नया तरीका

इन सभी Notebooks में यूजर को विषय पर गहराई से सवाल पूछने, जवाब पाने और विजुअलाइजेशन के साथ समझने का ऑप्शन मिलेगा। ऑडियो ओवरव्यू और माइंड मैप्स से कठिन जानकारी को भी आसान रूप में समझा जा सकेगा।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/supreme-court-warning-this-website-collecting-your-data/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/google-chrome-new-ai-tool-for-fake-websites/

1.4 लाख से ज्यादा पब्लिक Notebooks

Google ने पिछले महीने NotebookLM में पब्लिक शेयरिंग फीचर जोड़ा था जिसके बाद से अब तक 1,40,000 से ज्यादा Notebook पब्लिश की जा चुकी हैं। Google का लक्ष्य है कि Economist और The Atlantic जैसी संस्थाओं के जरिए और भी एक्सपर्ट नॉलेज को इस प्लेटफॉर्म पर लाया जाए।

Google अब इस अपडेट को डेस्कटॉप यूजर्स के लिए रोलआउट कर रहा है जिससे लोग और अधिक भरोसेमंद, एक्सपर्ट बेस्ड कंटेंट पढ़ सकें और दूसरों के साथ शेयर कर सकें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Nvidia को मिली चीन में बड़ी मंजूरी, फिर शुरू होगी H20 AI चिप्स की बिक्री!
Previous Story

Nvidia को मिली चीन में बड़ी मंजूरी, फिर शुरू होगी H20 AI चिप्स की बिक्री!

Apple यूजर्स FREE में डाउनलोड करें GTA III, जल्दी उठाएं फायदा
Next Story

Apple यूजर्स FREE में डाउनलोड करें GTA III, जल्दी उठाएं फायदा

Latest from Latest news

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss