LinkedIn अकाउंट कैसे बनाएं और प्रोफाइल को प्रोफेशनल कैसे बनाएं?

LinkedIn अकाउंट कैसे बनाएं और प्रोफाइल को प्रोफेशनल कैसे बनाएं?

12 mins read
14 views
May 29, 2026

LinkedIn Profile Tips: आज के जमाने में अगर आप एक अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं, अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं या अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, तो LinkedIn आपके लिए सबसे जरूरी प्लेटफॉर्म है। LinkedIn दुनिया का सबसे बड़ा प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जहां करोड़ों प्रोफेशनल, कंपनियां और रिक्रूटर मौजूद हैं। एक अच्छी और प्रोफेशनल LinkedIn प्रोफाइल आपको सही मौके दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। तो चलिए जानते हैं कि LinkedIn पर अकाउंट कैसे बनाएं और अपनी प्रोफाइल को पूरी तरह प्रोफेशनल कैसे बनाएं।

LinkedIn Account बनाना है? यहां जानें अपनी प्रोफाइल को प्रफेशनल कैसे बनाएं, जॉब कैसे पाएं।

LinkedIn अकाउंट कैसे बनाएं?

LinkedIn पर अकाउंट बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर LinkedIn की वेबसाइट खोलें। अगर आप मोबाइल यूज करते हैं तो Google Play Store या Apple App Store से LinkedIn का ऐप डाउनलोड करें। यह बिल्कुल मुफ्त है।
  • वेबसाइट या ऐप खुलने के बाद आपको Join now या Sign Up का बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
  • अब आपसे कुछ बेसिक जानकारी मांगी जाएगी। यहाँ आपको अपना असली पूरा नाम भरना है। इसके बाद अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर डालें और एक मजबूत पासवर्ड बनाएं। ध्यान रखें कि LinkedIn एक प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म है, इसलिए हमेशा अपना असली नाम ही इस्तेमाल करें।
  • इसके बाद आपसे आपकी लोकेशन पूछी जाएगी जैसे नई दिल्ली, भारत। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि आप क्या करते हैं। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो अपनी डिग्री का नाम और कॉलेज का नाम भरें। अगर आप job में हैं तो अपनी कंपनी और पद का नाम बताएं।
  • जो ईमेल आपने दर्ज की है, उस पर LinkedIn एक 6 अंकों का OTP भेजेगा। उस OTP को LinkedIn पर डालें और अपना अकाउंट verify करें। बस, आपका अकाउंट बन गया!

READ MORE: Google इंजीनियर पर Insider Trading का आरोप, Polymarket से कमाए करोड़ों

LinkedIn प्रोफाइल को प्रोफेशनल कैसे बनाएं?

अकाउंट बनाना तो बस पहला कदम है। असली काम शुरू होता है प्रोफाइल को प्रोफेशनल बनाने से। एक अधूरी या कमजोर प्रोफाइल रिक्रूटर को आकर्षित नहीं करती। नीचे दिए गए तरीकों से आप अपनी प्रोफाइल को बेहतरीन बना सकते हैं।

  1. प्रोफाइल पिक्चर और बैनर लगाएं

LinkedIn पर प्रोफ़ाइल फोटो होना बहुत ज़रूरी है। एक साफ, हाल की और पासपोर्ट साइज की फोटो इस्तेमाल करें, जिसमें आपका चेहरा साफ दिखाई दे। कैजुअल सेल्फी, ग्रुप फ़ोटो या बहुत पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इनसे आपकी प्रोफ़ाइल अनप्रोफ़ेशनल लगती है।

इसके अलावा बैकग्राउंड बैनर को भी खाली न छोड़ें। अपने काम या स्किल्स से जुड़ा एक अच्छा बैनर लगाएं। यह आपकी प्रोफाइल को बाकी लोगों से अलग बनाता है और पहली नजर में ही अच्छा impression देता है।

  1. हेडलाइन को आकर्षक बनाएं

हेडलाइन वो लाइन होती है जो आपके नाम के ठीक नीचे दिखती है। बहुत से लोग यहां सिर्फ अपना Job Title लिखते हैं। जैसे Software Engineer या Marketing Manager। लेकिन यह काफी नहीं है। एक अच्छी Headline में यह भी बताएं कि आप लोगों की कैसे मदद कर सकते हैं।

READ MORE: 7 साल बाद भी डराती ये फिल्म, अंत देखकर कांप जाएंगे आप

  1. ‘About’ सेक्शन को ध्यान से लिखें

“About” सेक्शन आपकी पेशेवर कहानी है। यहाँ, 70 से 100 शब्दों में, आप बता सकते हैं कि आप कौन हैं, आपका अनुभव कितना है, आपकी मुख्य स्किल्स क्या हैं, और आपके करियर के लक्ष्य क्या हैं। इस सेक्शन का मकसद यह है कि कोई भी रिक्रूटर या क्लाइंट इसे पढ़ने के सिर्फ़ एक मिनट के अंदर ही आपकी पूरी तस्वीर समझ सके। इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे न तो बहुत ज़्यादा लंबा बनाएँ और न ही बहुत ज़्यादा छोटा।

  1. कार्य अनुभव जोड़ें

Experience सेक्शन LinkedIn प्रोफाइल का सबसे अहम हिस्सा होता है। यहाँ अपने वर्तमान और पिछले सभी काम की जानकारी दें। कंपनी का नाम, आपका पद का नाम, काम की शुरुआत और अंत की तारीख, और सबसे जरूरी आपने वहां क्या उपलब्धियां हासिल कीं, यह सब स्पष्ट रूप से लिखें। सिर्फ ‘काम किया’ लिखने की बजाय यह बताएं कि आपने क्या बदलाव लाया, कौन सा प्रोजेक्ट पूरा किया या कितने लोगों की टीम को लीड किया। इससे आपकी profile ज्यादा मजबूत बनती है।

  1. Skills और Certifications जोड़ें

अपनी प्रोफाइल में अपनी स्किल जरूर ऐड करें जैसे Digital Marketing, Content Writing, Data Analysis, Java Programming आदि। Skills देखकर ही रिक्रूटर समझते हैं कि आप उनकी जरूरत के हिसाब से सही कैंडिडेट हैं या नहीं।

इसके साथ ही अगर आपने कोई ऑनलाइन कोर्स किया है या कोई सर्टिफिकेट हासिल किया है तो उसे भी Licenses & Certifications सेक्शन में जरूर जोड़ें।

  1. Recommendations लें

Recommendations आपकी LinkedIn profile को बाकी सबसे ऊपर ले जाती हैं। अपने पुराने बॉस, प्रोफेसर, या किसी भरोसेमंद सहकर्मी से अपने काम के बारे में एक छोटा, सकारात्मक नोट लिखने का अनुरोध करें। जब कोई तीसरा व्यक्ति आपकी तारीफ करता है तो रिक्रूटर को आप पर जल्दी भरोसा होता है। यह आपकी पूरी प्रोफाइल की साख को कई गुना बढ़ा देता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Amazon का Project Nara: AI से बनेंगे Prime Video के नए शो
Previous Story

Amazon का Project Nara: AI से बनेंगे Prime Video के नए शो

Gold Rate 29 May
Next Story

Gold Rate 29 May: भारत में जानें 18K, 22K और 24K ताजा भाव

Latest from Apps

Don't Miss