Avocado AI Launch Delay: Meta ने चुपचाप अपने नए और सबसे ताकतवर AI model Avocado की launch को आगे खिसका दिया है। पहले इसे इसी महीने लॉन्च होना था, लेकिन अब खबर है कि ये मई या जून से पहले नहीं लॉन्च होगा।
AI की दौड़ में Meta का Avocado model पिछड़ा, Google के Gemini से भी कमजोर निकला। अब कंपनी खुद Google का model इस्तेमाल करने पर सोच रही है।
क्यों हो रही देरी?
दरअसल, जब Meta की टीम ने अंदरूनी टेस्टिंग की तो पता चला कि Avocado अभी उतना तैयार नहीं है जितना होना चाहिए। ये मॉडल अभी Google के Gemini 2.5 और Gemini 3 के बीच ही कहीं टिकता है। AI की दौड़ में कोई भी कंपनी ऐसा model नहीं लाना चाहती जो competitors से पीछे हो इसीलिए Meta की टीम अभी इसे और बेहतर बनाने में जुटी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में ही खबरें आई थीं कि Avocado को पहली तिमाही तक लॉन्च किया जाएगा, लेकिन वो डेडलाइन अब पीछे छूट गई।
AI की दुनिया में कितनी कड़ी है टक्कर?
Meta, Google और दूसरी बड़ी टेक कंपनियां इस वक्त एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं। ये सभी ऐसे AI models बना रही हैं जो लिख सकें, कोड कर सकें और सोच-समझ सकें। Lab में सब कुछ बढ़िया लगता है, मगर जब गहरी टेस्टिंग होती है तो कमियां सामने आती हैं।
READ MORE: Meta ने खरीदा AI स्टार्टअप Gizmo की पूरी टीम
Meta का बड़ा प्लान जारी है
देरी के बावजूद Meta ने अपना बड़ा खेल नहीं रोका है। कंपनी इस साल 115 से 135 अरब डॉलर खर्च करने वाली है। इसमें वह अपने खुद के AI chips बनाना, AI infrastructure बढ़ाना और बड़े-बड़े AI models develop करना शामिल है। कंपनी का लक्ष्य superintelligence बनाना है। यानी ऐसा AI जो इंसानों से भी ज्यादा काम कर सके।
Meta के स्पोकपर्सन ने कहा कि आने वाला मॉडल अच्छा होगा और ये दिखाएगा कि कंपनी कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हम जल्द ही लोगों को वो दिखाने के लिए एक्साइटेड हैं जो हम पका रहे हैं।
READ MORE: Meta ने AI सोशल नेटवर्क Moltbook को खरीदा
क्या Meta लेगा Google का सहारा?
रिपोर्ट के अनुसार Meta के अंदर इस बात पर भी चर्चा हो चुकी है कि कुछ वक्त के लिए Google के Gemini model को license पर लेकर अपने AI products में इस्तेमाल किया जाए। हालांकि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
