ईरान की चेतावनी, Google, Microsoft और बैंक निशाने पर!

ईरान की चेतावनी, Google, Microsoft और बैंक निशाने पर!

8 mins read
132 views
March 12, 2026

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने संकेत दिया है कि अब अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों से जुड़े ऑफिस और इंफ्रास्ट्रक्चर भी हमलों के निशाने पर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान का कहना है कि संघर्ष अब सिर्फ सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक और तकनीकी ढांचे को भी टारगेट किया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो यह टकराव खतरनाक हो सकता है, जिसमें टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर भी युद्ध का हिस्सा बन सकते हैं।

ईरान ने अमेरिका से जुड़े Google, Microsoft और बड़े बैंकों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच यह कदम दोनों देशों के बीच टकराव को और गहरा कर सकता है।

ईरानी मीडिया ने कई अमेरिकी टेक कंपनियों के नाम लिए

रिपोर्ट के अनुसार, Islamic Revolutionary Guard Corps से जुड़े ईरानी मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने कुछ अमेरिकी टेक कंपनियों के नाम पब्लिक किए हैं, जिनके स्थानीय ऑफिस संभावित निशाने बन सकते हैं। ईरान की Tasnim News Agency ने इन कंपनियों के दफ्तरों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारी जारी की है।

इन कंपनियों में Google, Microsoft, Palantir Technologies, IBM, Nvidia और Oracle जैसी दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां शामिल हैं। Tasnim Agency का दावा है कि इन कंपनियों की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इजराइल की सैन्य ताकत को बढ़ाने में किया जा सकता है इसलिए ऐसे दफ्तर और टेक इंफ्रास्ट्रक्चर संभावित नए टारगेट हो सकते हैं।

इजराइल और खाड़ी देशों में मौजूद हैं कई ऑफिस

इनमें से कई टेक कंपनियों के ऑफिस इजराइल और खाड़ी देशों में मौजूद हैं। इसी तरह Microsoft के भी इजराइल में ऑफिस हैं और इसका बड़ा रीजनल ऑफिस अबू धाबी में मौजूद है। विश्लेषकों का कहना है कि इन जगहों पर आम तौर पर रिसर्च, डेवलपमेंट और बिजनेस ऑपरेशन से जुड़े काम होते हैं, लेकिन ईरान का आरोप है कि इन टेक प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल रक्षा या खुफिया गतिविधियों में भी हो सकता है।

READ MORE:  ईरान संघर्ष बढ़ा सकता है चिप्स की कीमत और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता

बैंक और आर्थिक संस्थान भी खतरे में

ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि अमेरिका और इजराइल से जुड़े बैंक और आर्थिक संस्थान भी निशाने पर आ सकते हैं। Khatam al-Anbiya Headquarters के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल से जुड़े आर्थिक केंद्र और बैंक हमलों का लक्ष्य बन सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यह संगठन भी Islamic Revolutionary Guard Corps से जुड़ा हुआ है। ईरानी मीडिया का दावा है कि पहले अमेरिका और इजराइल की तरफ से हुए एक हमले में Tehran के एक बैंक को निशाना बनाया गया था, जिसमें बैंक के कुछ कर्मचारियों की मौत भी हुई थी।

READ MORE:  US कोर्ट ने Perplexity AI का Amazon एक्सेस रोका

तेल सप्लाई पर भी बढ़ सकता है असर

ये धमकियां उस समय सामने आई हैं जब ईरान पहले ही अमेरिका और इजराइल की कार्रवाइयों के जवाब में जवाबी हमले कर रहा है। इसके बाद से ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिका से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहा है और वॉशिंगटन के सहयोगी खाड़ी देशों पर भी दबाव बढ़ा रहा है।

इसी बीच ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक Strait of Hormuz को भी बंद कर दिया है। यह समुद्री रास्ता वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

फर्जी वीडियो पर लगाम, YouTube लाया जबरदस्त AI टूल
Previous Story

फर्जी वीडियो पर लगाम, YouTube लाया जबरदस्त AI टूल

WhatsApp लाया प्री-टीन यूजर्स के लिए जबरदस्त फीचर
Next Story

WhatsApp लाया प्री-टीन यूजर्स के लिए जबरदस्त फीचर…जानें इसकी खूबियां

Latest from Banking

Don't Miss