Meta ने खरीदा AI स्टार्टअप Gizmo की पूरी टीम

Meta ने खरीदा AI स्टार्टअप Gizmo की पूरी टीम

4 mins read
187 views
March 7, 2026

Gizmo AI Startup: आजकल AI की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है। इसी कड़ी में Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने एक बड़ा कदम उठाया है। Meta ने AI स्टार्टअप Gizmo की पूरी टीम को अपने साथ मिला लिया है। खास बात यह है कि यह टीम Snapchat के पुराने इंजीनियरों ने मिलकर बनाई थी। Meta ने इसकी पुष्टि कर दी है।

Meta ने AI स्टार्टअप Gizmo की पूरी टीम को अपने साथ जोड़ लिया है। यह टीम Snapchat के पूर्व इंजीनियरों ने बनाई थी और अब Meta की Superintelligence Labs में काम करेगी।

Gizmo है क्या बला?

Gizmo एक AI ऐप था जिसे New York की कंपनी Atma Sciences Inc. ने 2024 में बनाया था। इस ऐप की खासियत यह थी कि इसमें आप सिर्फ कुछ शब्द टाइप करो और AI आपके लिए छोटे-छोटे इंटरएक्टिव गेम्स और मिनी ऐप्स बना देता था। इसमें एक स्क्रॉलिंग फीड भी था जो बिल्कुल TikTok जैसा था जहां लोग एक-दूसरे की इंटरएक्टिव पोस्ट देख सकते थे। सुनने में जितना मजेदार लगता है उतना ही कमाल का था यह ऐप।

Read More: Meta में शामिल हुआ Manus, अब AI करेगा असली काम

टीम में कौन कौन था?

Gizmo बनाने वाली टीम में जोश सीगल CEO थे और डैनियल अमिते CTO की भूमिका में थे। ब्रैंडन फ्रांसिस और रुड फॉसेट जैसे काबिल इंजीनियर भी इस टीम का हिस्सा थे। इनमें से ज्यादातर लोग पहले Snapchat में काम कर चुके थे इसलिए इनका अनुभव और काबिलियत दोनों कमाल के थे। 2025 में कंपनी ने निवेशकों से करीब 54.8 लाख डॉलर भी जुटाए थे और First Round Capital जैसी बड़ी कंपनियों ने इसमें पैसा लगाया था।

अब कहां करेंगे काम?

Meta ने इस पूरी टीम को अपनी Superintelligence Labs यूनिट में रखा है। यह वही यूनिट है जो Meta के सबसे एडवांस AI सिस्टम पर काम करती है। इस यूनिट को Scale AI के फाउंडर एलेक्जेंडर वांग और गिटहब  के पूर्व CEO नैट फ्राइडमैन मिलकर चला रहे हैं।

Read More: Google के पूर्व CEO ने दी चेतावनी, चैटबॉट्स बन सकते हैं बड़ा खतरा

 

Meta का AI पर बड़ा दांव

यह पहली बार नहीं है जब Meta ने AI के लिए इतना बड़ा कदम उठाया हो। पिछले साल Meta ने Scale AI में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी और Singapore की AI कंपनी Manus को भी अपने साथ मिलाया था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

itel Zeno 100 भारत में लॉन्च
Previous Story

कम कीमत में बड़ा धमाका! itel Zeno 100 भारत में लॉन्च! जानें खूबियां

Pentagon की पाबंदी के बाद भी Anthropic को मिला Microsoft का साथ
Next Story

Pentagon की पाबंदी के बाद भी Anthropic को मिला Microsoft का साथ

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss