Lenovo ने लॉन्च किया AI Glasses V1, जानें फीचर्स

Lenovo ने लॉन्च किया AI Glasses V1, जानें फीचर्स

3 mins read
967 views
November 4, 2025

Lenovo AI Glasses: Lenovo ने चीन में अपना नया AI Glasses V1 लॉन्च किया है जो एक स्मार्ट चश्मा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रियल टाइम ट्रांसलेशन कर सकता है। चश्में में यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो विदेश यात्रा करते हैं या अलग-अलग भाषाओं में लोगों से बात करते हैं।

Lenovo का AI Glasses V1 चीन में लॉन्च, Micro LED डिस्प्ले, डुअल माइक्रोफोन और AI सपोर्ट से लैस, जानें इसकी कीमत और खासियतें।

कीमत और उपलब्धता

Lenovo AI Glasses V1 की कीमत लगभग 49,700 रखी गई है। यह फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध है और इसकी डिलीवरी 18 नवंबर से शुरू होगी। अभी यह साफ नहीं है कि भारत या अन्य देशों में इसे कब लॉन्च किया जाएगा।

READ MORE: Nvidia 5 ट्रिलियन डॉलर के करीब, AI ने बढ़ाई रिकॉर्ड वैल्यू

डिजाइन और डिस्प्ले

ये AI चश्मा बहुत हल्का है, इसका वजन सिर्फ 38 ग्राम है इसलिए इसे लंबे समय तक पहनने में भी कोई भारीपन महसूस नहीं होता। इसमें Micro LED डिस्प्ले दिया गया है जिसकी ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। लेंस में resin diffractive waveguide तकनीक इस्तेमाल हुआ है।

READ MORE: अमरावती नगर निगम ने स्मार्ट गवर्नेंस के लिए अपनाया Blockchain

AI ट्रांसलेशन फीचर

चश्मे में डुअल माइक्रोफोन और डुअल स्पीकर हैं, जो आवाज को साफ तरीके से पकड़ते और सुनाते हैं। यह फीचर Lenovo के Tianxi Intelligent Agent AI सिस्टम पर काम करता है, जो कंपनी के अन्य AI लैपटॉप और डिवाइसों में भी मिलता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

FTX ने बदला फैसला: अब 49 देशों के यूजर्स को मिलेगी रकम वापस
Previous Story

FTX ने बदला फैसला: अब 49 देशों के यूजर्स को मिलेगी रकम वापस

Arattai का नया एन्क्रिप्टेड चैट डिजाइन, यूजर्स से मांगी राय
Next Story

Arattai का नया एन्क्रिप्टेड चैट डिजाइन, यूजर्स से मांगी राय

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss