FTX ने बदला फैसला: अब 49 देशों के यूजर्स को मिलेगी रकम वापस

FTX ने बदला फैसला: अब 49 देशों के यूजर्स को मिलेगी रकम वापस

6 mins read
1.4K views
November 4, 2025

FTX Bankruptcy: क्रिप्टो एक्सचेंज FTX अभी भी अमेरिका में दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रहा है। इसी दौरान कंपनी ने एक प्रस्ताव दिया था, जिसके तहत 49 देशों के ग्राहकों को भुगतान रोकने की बात कही गई थी। इस प्रस्ताव का नाम प्रतिबंधित क्षेत्राधिकार प्रक्रिया था। अब कंपनी ने इस प्रस्ताव को वापस ले लिया है, जिससे इन देशों के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।

क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने 49 देशों के ग्राहकों की पेमेंट रोकने वाली योजना को रद्द कर दिया है। विरोध और कानूनी दबाव के बाद कंपनी ने फैसला बदला।

प्रस्ताव में क्या था?

FTX ने जुलाई में अदालत में कहा था कि जिन देशों में क्रिप्टो ट्रेडिंग पर सख्त या अस्पष्ट कानून हैं। वहां के यूजर्स को भुगतान देना कानूनी रूप से मुश्किल हो सकता है इसलिए उन देशों के दावों को अलग प्रक्रिया में रखा जाए। इन 49 देशों में चीन, रूस, पाकिस्तान, यूक्रेन जैसे कई बड़े देश शामिल थे। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो कंपनी लगभग 800 मिलियन डॉलर की क्लेम राशि को भुगतान प्रक्रिया से बाहर कर सकती थी।  ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें से 82% दावे सिर्फ चीन के ग्राहकों के थे।

READ MORE: कजाखस्तान ने 130 अवैध क्रिप्टो एक्सचेंज बंद किए, 16.7 मिलियन डॉलर की संपत्ति जब्त

चीन के ग्राहकों का कड़ा विरोध

इस प्रस्ताव के खिलाफ चीन के 300 से ज्यादा ग्राहकों ने अमेरिका के डेलावेयर कोर्ट में शिकायत दर्ज की। उनका कहना था कि यह प्रस्ताव अन्यायपूर्ण है, कानूनी आधार कमजोर है और यह सिर्फ ग्राहकों का पैसा बचाने की कोशिश है। लगातार बढ़ते दबाव और आलोचना के बाद, FTX ने सोमवार को यह प्रस्ताव वापस ले लिया। हालांकि, इसे प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना वापस लिया गया है।

ग्राहकों को मिली राहत

इस फैसले के बाद 49 देशों के हजारों यूजर्स को राहत मिली, क्योंकि उन्हें डर था कि उन्हें एक भी पैसा वापस नहीं मिलेगा। अब कंपनी को एक नई रणनीति बनानी होगी, जिसमें सभी देशों के ग्राहकों के दावों को सही और कानूनी तरीके से संबोधित किया जा सके।

READ MORE: जापान में जल्द खत्म होगी क्रिप्टो की अंदरूनी ट्रेडिंग, जानें क्यों ?

SBF का दावा

इस बीच, FTX के संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड जो 25 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। अभी भी यह दावा कर रहे हैं कि

  • FTX कभी दिवालिया नहीं हुआ था
  • 8 बिलियन डॉलर की कमी सिर्फ अस्थायी कैश कमी थी
  • असली नुकसान दिवालिया प्रबंधन की धीमी प्रक्रिया से बढ़ा

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

PewDiePie ने बनाया अपना AI सिस्टम ChatOS
Previous Story

PewDiePie ने बनाया अपना AI सिस्टम ChatOS

Lenovo ने लॉन्च किया AI Glasses V1, जानें फीचर्स
Next Story

Lenovo ने लॉन्च किया AI Glasses V1, जानें फीचर्स

Latest from Cryptocurrency

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

Don't Miss