Lenovo

भारत में Lenovo का नया लैपटॉप हुआ लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स

6 mins read
1.4K views
February 25, 2025

भारत में Lenovo क नया लैपटॉप लॉन्च हुआ है। यूजर इसे 14 और 16 इंच के ऑप्शन में से चुन सकते हैं। इनमें 60Wh की बैटरी है।

Lenovo IdeaPad Slim 5: भारत में Lenovo IdeaPad Slim 5 को AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर के साथ अपग्रेड किया है। यूजर्स को लैपटॉप पर 14 और 16-इंच डिस्प्ले ऑप्शन में से चुन सकते हैं, जिसमें 60Wh की बैटरी है। लैपटॉप में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी होने का भी दावा है। इसमें Lenovo के AI Now और लर्निंग जोन जैसे कि AI-आधारित फीचर्स पहले से ही इंस्टॉल हैं। ये यूजर्स को वर्कफ्लो ऑप्टिमाइजेशन, डॉक्यूमेंट समराइजेशन, टेक्स्ट कन्वर्जन आदि जैसे व्यक्तिगत और व्यावसायिक कार्यों में मदद करेंगे।

क्या है इसकी कीमत

अगर कीमत की बात करें तो, भारत में Lenovo IdeaPad Slim 5 (Gen 10) की कीमत 16-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले के साथ AMD Ryzen AI 7 350 CPU विकल्प के लिए 91,990 रुपये है। इसे 14-इंच और 16-इंच डिस्प्ले विकल्पों में पेश किया है। यह लैपटॉप आपको कॉस्मिक ब्लू, लूना ग्रे और सीफोम ग्रीन रंग में मिलेगा। अभी ये लैपटॉप Lenovo ई-स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट, साथ ही Lenovo एक्सक्लूसिव स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से खरीदने के लिए मौजूद है।

ग्राहक वैयक्तिकृत कॉन्फिगरेशन के लिए Lenovo.com के माध्यम से CTO का फायदा मिल सकता है। कस्टमर Lenovo प्रीमियम केयर लाभों का भी मजा ले सकते हैं।

क्या है Lenovo IdeaPad Slim 5 (Gen 10) के फीचर्स

Lenovo IdeaPad Slim 5 (Gen 10) को 14 और 16 इंच के डिस्प्ले के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। बता दें कि, 16 इंच वाले वेरिएंट में 2.8K OLED स्क्रीन, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 500 निट्स ब्राइटनेस है। वहीं,  14 इंच वाले मॉडल में WUXGA OLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट देते हैं। नया IdeaPad Slim 5 लैपटॉप Zen 5 कोर के साथ AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर, AMD RDNA 3.5 GPU और XDNA 2 NPU द्वारा संचालित है। ये 55 TOPS तक की AI प्रोसेसिंग प्रदान करते हैं।

कहा जाता है कि Lenovo AI Now व्यक्तिगत AI हेल्प जैसे कि Q&A सत्रों में हेल्प, वर्कफ्लो ऑप्टिमाइजेशन आदि के लिए Meta के Llama 3 पर आधारित लोकल LLM का यूज करता है। Lenovo Learning Zone टूल का यूज लेक्चर रिकॉर्ड करने, टेक्स्ट को बदलने, दस्तावेजों को सारांशित करने और क्विज बनाने के लिए किया जा सकता है। ये सुविधाएं चुनिंदा कॉन्फिगरेशन में पहले से इंस्टॉल हैं।

Lenovo IdeaPad Slim 5 (Gen10) में क्विक चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ 60Wh की बैटरी है। यह फुल-HD IR  कैमरा, ToF सेंसर, प्राइवेसी शटर से लैस है और AI-आधारित नॉइज कैंसलेशन को सपोर्ट करता है। लैपटॉप में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी होने का दावा किया गया है और इसकी मोटाई 16.9mm है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss