Grammarly और Superhuman की डील, ईमेल होगा और स्मार्ट

7 mins read
510 views
AI email app
July 2, 2025

Grammarly ने Superhuman को खरीदा है। अब AI एजेंट्स आपके ईमेल पढ़ने से लेकर जवाब देने तक हर काम को स्मार्ट और तेज बनाएंगे, जिससे आपका काम आसान और तेज़ हो जाएगा।

Grammarly and Superhuman: Grammarly एक पॉपुलर राइटिंग टूल के तौर पर जाना जाता था, अब अपना दायरा बढ़ा रहा है। कंपनी ने इस बार शानदार ईमेल ऐप Superhuman को खरीद लिया है। यह ऐप अपनी तेज स्पीड स्मार्ट फीचर्स और शानदार डिजाइन के लिए जाना जाता है। इस डील के जरिए Grammarly अब सिर्फ ग्रामर सुधारने वाला टूल नहीं रह गया, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनने की कोशिश कर रहा है, जो आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सके।

क्या है Superhuman

Superhuman एक AI पावर्ड ईमेल ऐप है, जिसे राहुल वोहरा विवेक सोडे़रा और कॉनराड इरविन ने मिलकर बनाया था। इस ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि लोग इससे ईमेल तेजी से भेज और पढ़ सकें। Superhuman का दावा है कि इसका इस्तेमाल करने वाले लोग हर घंटे लगभग 72 प्रतिशत ज्यादा ईमेल भेजते हैं।

इस ऐप में पहले से ही कई स्मार्ट फीचर्स हैं :-

  • स्मार्ट रिप्लाई: ईमेल का जवाब खुद बता देना
  • ऑटो शेड्यूलिंग: किसी मीटिंग या कॉल को अपने आप तय कर देना
  • AI से मेल्स को पढ़ना समझना और जवाब देना

कंपनी का कहना है कि उनके 94% एक्टिव यूजर्स पहले से ही AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Grammarly का प्लान क्या है

Grammarly हर हफ्ते 50 मिलियन से ज्यादा ईमेल्स को प्लेटफॉर्म्स जैसे Gmail Outlook Apple Mail और Superhuman पर प्रोसेस करता है। अब जब उसने Superhuman को ही खरीद लिया है, तो उसका अगला कदम और बड़ा होने वाला है।

Grammarly के CEO शिशिर मेहरोत्रा का कहना है कि ईमेल सिर्फ एक ऐप नहीं है, बल्कि ये वो जगह है जहां लोग दिन का बड़ा हिस्सा बिताते हैं और ये एकदम सही जगह है, जहां कई AI टूल्स एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

कैसे होगा यूजर्स को फायदा

Grammarly का लक्ष्य यूजर को कई कामों के लिए अलग-अलग ऐप्स इस्तेमाल न करने पड़ें। एक ही प्लेटफॉर्म पर सारे काम AI से हो जाएं। यानि आप कई AI एजेंट्स के साथ एक ही जगह पर आसानी से काम कर पाएंगे। इससे काम का बोझ कम होगा और आप ज्यादा तेजी से बेहतर काम कर पाएंगे।

डील की क्या है कीमत

अब तक Grammarly और Superhuman ने इस डील की असली कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Superhuman ने इससे पहले बड़े निवेशकों जैसे Andreessen Horowitz Tiger Global आदि से 114 मिलियन डॉलर से ज्यादा की फंडिंग जुटाई थी। कंपनी की आखिरी वैल्यूएशन 825 मिलियन डॉलर बताई गई थी।

क्या होगा Grammarly का अगला कदम

Grammarly अब सिर्फ स्पेलिंग और ग्रामर सुधारने वाला टूल नहीं रहना चाहता। उसने इससे पहले Coda नाम का एक डॉक्युमेंट और टीम वर्क प्लेटफॉर्म भी खरीदा था। अब Superhuman को भी जोड़कर वह एक बड़ा AI Productivity Platform बना रहा है, जो अलग-अलग कामों के लिए स्मार्ट एजेंट्स से आपकी मदद करेगा।

कंपनी ने साल 2024 की शुरुआत में 1 बिलियन डॉलर की नॉन डायल्यूटिव फंडिंग भी ली थी, जिसे वह आने वाले समय में अपने रेवेन्यू से धीरे धीरे चुकाएगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Crypto Market में हड़कंप! Bitcoin गिरने के ये रहे 5 बड़े कारण
Previous Story

Crypto Market में हड़कंप! Bitcoin गिरने के ये रहे 5 बड़े कारण

Google ने तोड़ा भरोसा... चोरी-छिपे जूटा रहा था फोन का डेटा, कोर्ट ने ठोका जुर्माना
Next Story

Google ने तोड़ा भरोसा… चोरी-छिपे जूटा रहा था फोन का डेटा, कोर्ट ने ठोका जुर्माना

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss