Meta की AI टीम में शामिल हुए OpenAI और DeepMind के दिग्गज

Meta की AI टीम में शामिल हुए OpenAI और DeepMind के दिग्गज

3 mins read
1.4K views
July 1, 2025

Meta ने लॉन्च की Meta Superintelligence Labs, दुनियाभर के टॉप AI एक्सपर्ट्स को जोड़ा एक साथ, OpenAI और DeepMind जैसे दिग्गजों से आए वैज्ञानिक अब एक टीम में

Meta: दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के बीच AI को लेकर होड़ अब और तेज हो गई है। इस रेस में अब Meta ने सबसे बड़ा दांव चला है। Meta ने हाल ही में अपनी नई लैब Meta Superintelligence Labs (MSL) की शुरुआत की है और इसके लिए दुनियाभर के टॉप AI रिसर्चर्स को एक साथ जोड़ लिया है। इस खास टीम की कमान Scale AI के कोफाउंडर एलेक्जेंडर वांग को सौंपी गई है, जिन्हें Meta ने Chief AI Officer नियुक्त किया है। उनके साथ Nat Friedman (GitHub के पूर्व CEO) को सहनेता बनाया गया है। Meta ने पिछले महीने Scale AI में करीब 143 अरब डॉलर का निवेश भी किया था।

Meta की नई टीम में कौन-कौन शामिल है

Meta ने इस टीम में OpenAI, Google DeepMind और Anthropic जैसी टॉप AI कंपनियों से कई अनुभवी और बड़े नामों को जोड़ा है। इनमें शामिल हैं

  • Trapit Bansal
  • Shuchao Bi
  • Huiwen Chang
  • Ji Lin
  • Joel Pobar
  • Jack Rae
  • Hongyu Ren
  • Johan Schalkwyk
  • Pei Sun
  • Jiahui Yu:
  • Shengjia Zhao

Meta की योजना क्या है

Meta का मकसद है ऐसी AI तकनीक तैयार करना, जो इंसानों की तरह सोच सके, बात कर सके और समस्याओं को हल कर सके। इसे AI की दुनिया में सुपरइंटेलिजेंस कहा जाता है। Meta मानता है कि इस दिशा में तेजी से काम करने के लिए दुनिया के बेहतरीन दिमागों को एक साथ लाना जरूरी है।

विवाद और विरोध भी

  • OpenAI जैसे प्रतिद्वंद्वी इस कदम से नाराज हैं।
  • OpenAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने Meta की इस भर्ती प्रक्रिया को घर में सेंधमारी जैसा बताया।
  • उनका कहना है कि यह सीधे सीधे टैलेंट चुराने जैसा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Cryptocurrency Fraud: क्रिप्टो स्कैम में 4,160 करोड़ की ठगी, 5 गिरफ्तार
Previous Story

Cryptocurrency Fraud: क्रिप्टो स्कैम में 4,160 करोड़ की ठगी, 5 गिरफ्तार

Google Pay, PhonePe, Paytm यूजर्स ध्यान दें, आज से लागू हुए नए नियम
Next Story

Google Pay, PhonePe, Paytm यूजर्स ध्यान दें, आज से लागू हुए नए नियम

Latest from Artificial Intelligence

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss