Google Gemini AI: Google जेमिनी भारत में Personal Intelligence फीचर के माध्यम से यूजर्स के डिजिटल जीवन के और पर्सनल बनाने की पहल तेज कर दी है। यह फीचर जानकारी के साथ-साथ डेटा को समझकर उसी के हिसाब से जबाव देने की क्षमता रखती है। साथ ही, यूजर्स को अपने गूगल जीमेल औऱ गूगल फोटो को जेमिनी से जोड़ने में मदद करती है। तो आइए जानते हैं और इसकी खूबियां के बारे में।
Google का नया AI अपडेट पर्सनल इंजेलिजेंस भारत में लॉन्च! जानिए कैसे डिजिटल एक्सपीरियंस को बदलने जा रहा है यह फीचर।
फिलहाल कुछ चुनिंदा सब्सक्राइबर को
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह उन वीडियो से जानकारी निकालने में भी मदद करता है जिन्हें यूज़र YouTube पर देख रहा है और उसके आधार पर सुझाव देता है। यानी यूजर्स के पसंद को समजकर उनके हिसाब से वीडियो को प्रस्तुत भी कर सकता है। फिलहाल यह फीचर भारत में सिर्फ़ AI Pro और AI Ultra प्लान के सब्सक्राइब किए उपलब्ध करवाया गया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले हफ़्तों में फ़्री यूज़र्स तक एक्सेस बढ़ाने की योजना पर भी विचार कर रही है।
अभी पूरी तर तरह परफेक्ट नहीं
बता दें कि भारत गूगल के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। बड़ी आबादी, बड़ा कंपनी ने इस साल की शुरुआत में यूनाइटेड स्टेट्स में पर्सनल इंटेलिजेंस को सबसे पहले पेश किया था। फिर इसे जापान समेत दूसरे इलाकों में बढ़ाया। अब भारत में इसे लॉन्च कर चुका है। हालांकि, कंपनी का यह भी कहना है कि यह फीचर अभी शुरूआती चरण में है इसलिए हो सकता है इसमें कुछ खामियां दिखाई दे सकती है। इसमें उसे कुछ डेटा को समझने में भी कठिनाईयां हो सकती है। रिश्तों में बदलाव से संबधी भी जानकारी की दिकक्तें आ सकती है।
READ MORE– अब AI समझेगा आपका दर्द, तनाव महसूस होते ही देगा अलर्ट
बार-बार करनेवाले काम होंगे आसान
यह लांन्चिंग ऐसे समय में हुआ है जब गूगल भारत में लगातार एआई पावर्ड फीचर्स ला है। गूगल क्रोम में भी एक नया एआई फीचर Skills को जोड़ा गया है। यह ब्राउजिंग को काफी आसान बनाता है। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स अपने एआई प्रॉम्प्ट्स सेव कर सकते हैं। इससे यूजर्स को बार-बार टाइप करने की जरूर नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं ज़ोमैटो, स्विगी और ईज़ीडाइनर जैसे प्लेटफॉर्म के साथ पार्टनरशिप के ज़रिए AI-ड्रिवन रेस्टोरेंट बुकिंग को इनेबल किया। यह अपडेट Google के क्रोम में जेमिनी के इंटीग्रेशन पर आधारित है, क्योंकि OpenAI और Perplexity AI जैसी कंपनियों के ऑफ़र के साथ ब्राउज़र स्पेस में कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है।
READ MORE– Top 10 AI Course: ये कोर्सेज बदल सकते हैं आपका करियर!
यूजर्स कंट्रोल को भी प्राथमिकता
यह फीचर कई खुले टैब पर भी चल सकता है। जिससे यह उन कामों के लिए उपयोगी हो जाता है जिनमें कंटेंट की तुलना या एनालिसिस करना शामिल होता है। लेकिन गूगल ने इसमें यूजर्स कंट्रोल को भी प्राथमिकता दी है। कोई संवदेनशील काम जैसे ईमेल भेजना, होटल बुक करना, कार्यक्रम तय करना आदि बिना यूजर्स के परमिशन के बगैर नहीं किया जा सकता है। जिससे यह बातें निकलकर सामने आती है कंपनी एआई सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा भी बनी रहे।
पर्सनल इंजेलिजेंस को भारत में लॉन्च करना मतलब अब एआई लोगों के दैनिक जीवन बनने की ओर अपना कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। अगर लोग अपनाते हैं तो आनेवाले दिनों में बड़ा होते हुए दिखाई दे सकता है।
