Gemini AI Model Launch: Google DeepMind ने 21 जुलाई को डेवलपर्स के लिए तीन नए AI मॉडल पेश किए हैं। इनमें Gemini 3.6 Flash, Gemini 3.5 Flash-Lite और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस करने वाला Gemini 3.5 Flash Cyber शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल कोडिंग, AI एजेंट और साइबर सुरक्षा जैसे कामों को तेज और आसान बनाएंगे।
Google ने Gemini 3.6 Flash, Flash-Lite और Cyber AI मॉडल पेश किए, जानिए ये मॉडल कैसे काम करेंगे।
Gemini 3.6 Flash किस काम आएगा?
Google Gemini 3.6 Flash को अपना नया ‘वर्कहॉर्स मॉडल’ बता रहा है। इसे खासतौर पर कोडिंग, ज्ञान आधारित काम और AI एजेंट के लिए तैयार किया गया है। यह टेक्स्ट, इमेज, चार्ट और डॉक्यूमेंट के साथ भी काम कर सकता है। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल Gemini 3.5 Flash की तुलना में 17% कम आउटपुट टोकन इस्तेमाल करता है। इससे बार-बार टूल कॉल करने वाले AI एजेंट को चलाने की लागत कम हो सकती है। Gemini 3.6 Flash की कीमत 1.50 प्रति डॉलर 10 लाख इनपुट टोकन और 7.50 प्रति डॉलर 10 लाख आउटपुट टोकन रखी गई है।
Gemini 3.6 Flash has landed #12 with 1537 pts in the Frontend Code Arena.
This release is a significant improvement from Gemini 3.5 Flash (#21->#12).
Across domains it ranks:
– #8 Reference-Based Design
– #9 Content Creation Tools
– #10 Brand & Marketing
– #12 Simulations
– #13… https://t.co/GAYNc1Gj9B pic.twitter.com/Oky6jFwWUm— Arena.ai (@arena) July 21, 2026
Arena AI में Gemini 3.6 Flash की रैंकिंग
- Independent Arena AI के आंकड़ों में Gemini 3.6 Flash को Text Arena में 12वां स्थान मिला है। इसका स्कोर 1,485 रहा। यह कई Gemini, GPT और Claude मॉडल से पीछे है।
- Frontend Code Arena में भी मॉडल 12वें स्थान पर रहा। यहां इसका स्कोर 1,537 है। हालांकि, Gemini 3.5 Flash की पिछली 21वीं रैंक के मुकाबले यह बड़ा सुधार है।
- Google के टेस्ट में DeepSWE कोडिंग स्कोर 37% से बढ़कर 49% और MLE Bench स्कोर 49.7% से 63.9% हो गया।
Gemini 3.6 Flash has landed in the Text Arena Top 20 at #12 with 1485 pts.
In categories it ranks:
– #10 Instruction Following
– Within Occupational: #4 in mathematics, #8 in Legal & Government, and #9 in Medical & HealthcareGemini 3.5 Flash-Lite is also available in the Text… pic.twitter.com/0SxL9326Qf
— Arena.ai (@arena) July 21, 2026
READ MORE: AI के भरोसे छोड़ी Google की 9.3 करोड़ की नौकरी, शुरू किया नया सफर
Flash-Lite और Cyber मॉडल भी लॉन्च
Gemini 3.5 Flash-Lite को तेज और कम लागत वाले कामों के लिए बनाया गया है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग और AI एजेंट आधारित सर्च में किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 0.30 प्रति डॉलर 10 लाख इनपुट टोकन है।
nope, testing with partners right now, hope we land soon!
— Logan Kilpatrick (@OfficialLoganK) July 21, 2026
वहीं, Gemini 3.5 Flash Cyber साइबर सुरक्षा पर केंद्रित है। यह सॉफ्टवेयर में सुरक्षा खामियां खोजने, उनकी पुष्टि करने और उन्हें ठीक करने में मदद करेगा। इसका शुरुआती इस्तेमाल सरकारों और चुनिंदा भरोसेमंद साझेदारों तक सीमित रहेगा।
READ MORE: दिल्ली HC में Google का बड़ा खुलासा, YouTube पर सीमाएं
Gemini 3.5 Pro का इंतजार जारी
इस लॉन्च में सबसे ज्यादा चर्चा Gemini 3.5 Pro की गैरमौजूदगी को लेकर है। Google के मुताबिक, यह मॉडल अभी चुनिंदा साझेदारों के साथ टेस्टिंग में है और तैयार होने के बाद लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया कि Gemini 4 की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। Google इसे अब तक का अपना सबसे महत्वाकांक्षी प्री-ट्रेनिंग रन बता रहा है।
