ChatGPT एडल्ट मोड की लॉन्चिंग

ChatGPT का ‘एडल्ट मोड’ फिर टला…जानिए क्या है वजह

6 mins read
1 views
March 9, 2026

ChatGPT adult modeOpenAI ने अपने चर्चित फीचर Adult Mode को एकबार फिर टाल दिया है। बता दें कि इस फीचर ChatGPT में जोड़ा जाना था। जिससे सत्यापित वयस्क यूजर्स को परिपक्व और उत्तेजक कंटेंट तक सीमित एक्सेस मिल सकता था। सैम अल्टमैन ने क्लियर कर दिया है इस फीचर को लॉन्च करने की कोई प्राथमिकता नहीं है। ChatGPT कैसे स्मार्ट और क्षमतावान, लोगों के लिए अधिक उपयोगी बने। इसपर ध्यान लगा रहे हैं।

ChatGPT का एडल्ट मोड फीचर अभी नहीं होगा लॉन्ट! लॉन्च नहीं होगा। आखिर क्यों टला लॉन्चिंग का समय…जानिए सबकुछ यहं विस्तार

कई बार टल चुका है लॉन्च

पिछले साल अक्टूबर में Sam Altman ने Age Verification सिस्टम लागू होने के बाद Adult Mode जैसे फीचर पर विचार किया जाएगा। जिसके बाद यह कयास लगने लगे की कंपने इसे दिसंबर 2025 में ही लॉन्च कर सकती है। लेकिन उसे भी अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया। फिर साल 2026 के शुरूआत में लॉन्च करने की बातें सामने आई लेकिन अभी तक Adult Mode फीचर लॉन्च होने की तारीख कंफर्म नहीं होती हुई दिखाई दे रही है।

क्यों जरूरी है एज वेरिफिकेशन

कंपनी इसके पीछे की वजह आयु-सत्यापन प्रणाली को मान रही है। उनका कहना है कि अगर एडल्ट कंटेंट की अनुमति दी जाती है, तो मजबूत आयु-सत्यापन प्रणाली को होना जरूरी होगा। कंपनी इस बात की भी चिंता है कि यूजर्स में कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं ऐसे बिना किसी तैयारी के इस फीचर को लॉन्च करना जोखिम भरा कदम हो सकता है। उनकी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

READ MORE- सोशल मीडिया पर वायरल खबर निकली झूठी, Tech Mahindra ने किया खंडन

Adult Mode को लेकर शुरू से विवाद

आपको बता दें कि Sam Altman की ओर से Adult Mode फीचर के बारे में मिले संकेत के बाद टेक जगत में काफी चर्चा विषय बन गया था। लोग दो धर्रे में बंटते हुए दिखाई देने लगे थे। एक का कहना था कि वयस्क यूजर्स को एआई से खुलकर बात करने की आजादी मिलनी चाहिए। वहीं, दूसरे पक्ष इसके गलत इस्तेमाल को लेकर चिंतित थे। उनका कहना था कि अश्वलील कंटेंट या अन्य सामग्री का दुरूपयोग हो सकता है।

READ MORE- Bitcoin में आने वाला है तूफान, Death Cross ने दी चेतावनी

AI यूजर्स फ्रैंडली और बौद्धिक बनाने पर जोर

यही वजह है कि सैंम अल्टमैन ChatGPT को और बुद्घिमान, तार्किक, उर्जावान और व्यक्तिगत बनाने की दिशा में अधिक ध्यान देना चाह रहे हैं। वो इसे यूजर्स फ्रेंडली बनाने पर जोर दे रहे हैं। और असल बात यह है कि वो इन फीचर को लेकर विवादों से बचना चाहते हैं। हो सकता है कंपनी अनुकूल महौल का इंतजार कर रही है। क्योंकि, उन्होंने यह भी साफ किया है इसे अभी पूरी तरह कैंसिल नहीं किया गया है।

उक्त बातों से यहीं स्पष्ट होता हुआ दिखाई दे रहा है कि कंपनी विवादित फीचर में उलझने के वजए  ChatGPT को और अधिक मजबूत बनाना चाहती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Apple होगा पहले से ज्यादा खास, कंपनी लाई 3D प्रिंटिंग तकनीक
Previous Story

Apple होगा पहले से ज्यादा खास, कंपनी लाई 3D प्रिंटिंग तकनीक

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss