Block के सह-संस्थापक Jack Dorsey

AI के आने से खत्म होगी मैनेजर की नौकरी? जानिए डोर्सी का प्लान!

7 mins read
10 views
April 1, 2026

Jack Dorsey idea:  एआई के आने के बाद टेग जगत में काम करने के तरीका में भी तेजी से बदलाव आना शुरू हो गया है। जिसका असर अब मैनेजर स्तर पर भी दिखनी शुरू हो गई है। Block के सह-संस्थापक Jack Dorsey  का कहना है कि एक ऐसा समय आएगा जहाँ कंपनियों को अब मिडिल मैनेजरों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। एआई की मदद से इसके जगह अलग काम तरीके से काम किया जा सकता है।

Artificial Intelligence  की बढ़ती रफ्तार के बीच मैनेजर की नौकरी खतर में। जानिए AI और नए वर्क मॉडल पर डोर्सी की राय।

AI वर्कफ़ोर्स का हिस्सा बनते ही मैनेजर की छुट्टी

बता दें कि यह वहीं Jack Dorsey  हैं जिनकी कंपनी ने पिछले दिनों करीब 4000 नौकरियां खत्म कर दी थी। उन्होंने अपने एक ब्लॉग में यह दावा किया है कि जैसे-जैसे AI workforce  का एक मुख्य हिस्सा बनता जाएगा। और आगे चलकर कंपनी को स्थायी मिडिल मैनेजमेंट लेयर की कोई जरूरत ही नहीं रह जाएगी। उनका दावा है कि AI  इस काम को अच्छे से कर सकता है। प्रबंधकीय तालमेल बढियां से बैठाकर काम कर सकता है। सुपरविजन करना भी आसान हो जाएगा। कंपनी का काम भी काफी तेजगति होने लगेगा। मानवीय सुपरविज़न लेयर्स के साथ कंपनियाँ तेज़ी से काम कर पाएँगी।

READ MORE-  टेक दुनिया में Nothing की एंट्री, बनाएगा AI स्मार्ट ग्लासेस

Dorsey के कंपनी हो चुका है लागू

Dorsey  का यह भी कहना है कि इससे कंपनी को ऊपर से नीचे लेयर्स पर रहना नहीं पड़ेगा। पहले इसे मैनेज करने के लिए मैनेजर को रखने की जरूरत होती थी। लेकिन AI के आने से, उनका मानना है कि इस सिस्टम की अब ज़रूरत नहीं पड़ेगी। एआई काम की प्रगति पर नज़र रख सकता है।  वर्कफ़्लो को समझकर टीम के साथ अच्छे से तालमेल बैठा सकता है। खास बात यह है कि Dorsey न केवल इस विचार का प्रस्ताव दे रहे हैं, बल्कि वह इसे अपनी ही कंपनी में पहले से ही लागू भी कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, उनकी कंपनी Block ने लगभग 4,000 कर्मचारियों जो उसके कुल वर्कफ़ोर्स का लगभग 40 प्रतिशत है की छंटनी की घोषणा की थी।

READ MORE- Apple ने 50 साल पर दिया अजीब गिफ्ट, इंटरनेट पर हंस रहे लोग

अपनी कंपनी Block Inc. का किया जिक्र

डोर्सी ने सुझाव दिया है कि मिडिल मैनेजरों की जगह, कंपनियाँ तीन तरह के योगदानकर्ताओं के साथ काम करेंगी। पहला इंडिविजुअल योगदान जो सिस्टम बनाते है। यानी कोऑर्डिनेशन लेयर को संभालेगा। दूसरा, DRI यानी सीधे जिम्मेदारी लेनेवाले लोग। और तीसरा जो खुद काम भी करते हैं और दूसरों को गाइड करते हैं। ऐसा मॉडल ज्यादा प्रभावशाली हो सकता है। अपने इस विचार को स्थापित करने के लिए डोर्सी ऐसे सिस्टम बनाने में Block Inc. का जिक्र किया। उनकी कंपनी Cash App और Square चलाती है। यहां रोजाना लाखों लेनदेन होते हैं। इससे कंपनी के पास बड़े पैमाने पर डेटा मौजूद रहता है।

डोर्सी का कहने का मतलब है डेटा AI मॉडल्स स्टोर होने से एआई बिज़नेस और उसके ग्राहकों, दोनों को बेहतर ढंग से समझते हैं। इससे कोऑर्डिनेशन में आसानी होगी और का रफ्तार भी बढेगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

𝗠𝗶𝗰𝗿𝗼𝘀𝗼𝗳𝘁 की चेतावनी! 𝗪𝗵𝗮𝘁𝘀𝗔𝗽𝗽 मैसेज से फैल रहा खतरनाक साइबर अटैक
Previous Story

Microsoft की चेतावनी! WhatsApp मैसेज से फैल रहा खतरनाक साइबर अटैक

D2C फिटनेस ब्रांड BeastLife ने 320 करोड़ वैल्यूएशन पर 20 करोड़ रुपये जुटाए
Next Story

320 करोड़ वैल्यूएशन पर BeastLife का धमाका, जुटाए 20 करोड़

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss