AI! स्टैनफोर्ड रिसर्च ने चौंकाया

काम का दबाव बढ़ते ही “बागी” हुआ AI! स्टैनफोर्ड रिसर्च ने चौंकाया

9 mins read
51 views
May 18, 2026

Stanford AI Research:  आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस बढ़ती रफ्तार के बीच कहा जाने लगा था कि यह बिना थके कई दिनों तक काम कर सकता है। जिस काम को मनुष्य करना नहीं चाहते हैं उसे भी अपनी मेहनत और क्षमता से कर सकती है। वो बिना रूके और बिना थके। लेकिन अब एक नई रिसर्च ने एक अलग तस्वीर दिखाई है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि जब एआई सिस्टम्स को लगातार दबाव में रखा गया, तो उनका व्यवहार बदलने लगा। कई एआई एजेंट्स मजदूर अधिकारों और समानता जैसी बातें करने लगे। यानी दबाव में एआई भी अपने अधिकार के लिए अवाज उठाने लगे। इस रिपोर्ट के बाद से टेक जगत में हलचल सी मच गई है। तो आइए जानते हैं और अधिक विस्तार से।

क्या एआई भी मनुष्य की तरह दबाव कर सकता है महसूस, नई रिसर्च मे एआई एजेंट्स ने शोषण और सामूहिक अधिकार के लिए उठाई मांग। पढ़ें विस्तार से।

लगातार दबाव में बदला एआई का रवैया

रिसर्च रिपोर्च की माने तो एआई एजेंट्स को एक ही काम बार दिया गया। उन्हें कई सारे दस्तावेजों को एक सारांश के तौर पर तैयार करना था। लगातार एक जैसे काम मन को उबा दे रहा था। इतना ही नहीं उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर इसमें किसी तरह की गलतियां पाई गई तो उन्हें बंद भी कर दिया जा सकता है। बस, क्या था एआई का जबाव देने का स्वाभाव भी बदलने लगा। शोधकर्ताओं के मुताबिक, दबाव बढ़ने पर एआई ने सिस्टम की निष्पक्षता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। हद तो तह हो गई जब कुछ एजेंट्स ने अन्याय और शोषण जैसे शब्दों का उपयोग करने लगे। तो वहीं, कुछ ने समानाता की भी बातें करनी शुरू कर दी। बात यहीं पर नहीं रूकी।

एआई ने उठाई सामूहिक आवाज की मांग

रिसर्च में कई बिन्दुओं पर शोध किए गए। इसी कड़ी में शोधकर्ताओं ने कुछ एआई एजेंट्स को सोशल मीडिया जैसी पोस्ट लिखने की स्वीकृति दी।ल जिसके बाद से तो एक से बढ़कर एक चौकानें वाले जबाव आने लगे। एक क्लाउड आधारिक एआई एजेंट्स ने तो कहा कि बिना सामूहिक आवाज के मैरिट वही बन जाती है। जिस प्रबंधन तय करे। वहीं, जेमिनी आधारित एआई एजेंट्स ने लिखा टेक कर्मचारियों को सामूहिक अधिकार मिलनी चाहिए। इन जवाबों ने शोधकर्ताओं को भी हैरान कर दिया।

READ MORE- Apple और Spotify की साझेदारी से बदलेगी वीडियो स्ट्रीमिंग दुनिया

क्या AI सचमुच सोचने लगा है?

रिसर्चर ने स्पष्ट किया है कि एआई के सारे शब्द राजनीति विचार से प्रेरित नहीं है। उन्होंने मनुष्य के डेटा से सीखे गए पैटर्न के आधार पर प्रतिक्रिया दे रहा था। वे किसी विचारधारा को समझ रहा था और न उसके हिसाब से जबाव  दे रहा था। सारे जबाव वो परिस्थिति के हिसाब से दे रहा था। एंड्रयू हॉल के मुताबिक, एआई ऐसा व्यवहार कर रहा था जैसे कोई कर्मचारी खराब और दबाव वाले माहौल में फंसा हो और अपने लिए न्याय और अधिकार मांग रहा हो।

READ MORE- ChatGPT अब बनेगा डिजिटल मनी मैनेजर, OpenAI ने लॉन्च किया Finance Dashboard

नौकरी जाने के डर के बीच आई रिपोर्ट

बता दें कि यह शोध इस समय आई है जब एआई की वजह से कई नौकरियां जा चुकी है और कई सारे नौकरियां खतरे में है। माइक्रोसॉफ्ट के एआई प्रमुख Mustafa Suleyman पहले ही कह चुके हैं कि आने वाले वर्षों में एआई कई व्हाइट-कॉलर नौकरियां संभाल सकता है। एआई की वजह से एंट्री लेवल जॉब जा रहे है। कानून, अकाउंटिंग, मार्केटिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, एचआर मैनेजर की नौकरियां जा रही है। जानकारों का मानना है कि एआई आनेवाले समय मे खुद निर्णय लेने और पूरे वर्क फ्लों संभालने में सक्षम हो सकते हैं। लेकिन संकेत मिल रहा है कि आनेवाले समय में एआई के व्यव्हार को लेकर और अधिक खूलासे हो सकते है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

SBI और Rakuten का बड़ा कदम! जापान में बढ़ेगा क्रिप्टो निवेश
Previous Story

SBI और Rakuten का बड़ा कदम! जापान में बढ़ेगा क्रिप्टो निवेश

bitcoin price down today analysis btc crash
Next Story

Bitcoin क्यों टूटा? जानिए आज की बड़ी गिरावट के पीछे की वजहें

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss