ai-engineering-hottest-jobs-skills-salary-2026

AI की हॉट जॉब, सीखें स्किल्स और कमाएं लाखों

6 mins read
52 views
July 30, 2026

AI Jobs 2026: क्या AI सच में नौकरियां खत्म कर देगा या नई नौकरियां पैदा करेगा? आज टेक इंडस्ट्री में एक नया जॉब रोल तेजी से चर्चा में है। इसका नाम Digital Labour Manager है। बड़ी टेक कंपनियां इस भूमिका के लिए पेशेवरों को नियुक्त कर रही हैं। गौरतलब है कि इस नौकरी के लिए हमेशा व्यापक कोडिंग कौशल की आवश्यकता नहीं होती है। सही AI टूल्स की समझ और मैनेजमेंट स्किल्स आपको इस फील्ड में आगे बढ़ा सकती हैं।

अगर AI में करियर बनाना चाहते हैं, तो Digital Labour Manager आपके लिए बेहतरीन विकल्प है, जानिए इस नौकरी की जिम्मेदारियां, सैलरी और शुरुआत करने का तरीका।

क्या होता है Digital Labour Manager का काम?

डिजिटल लेबर मैनेजर की भूमिका में कंपनी में इस्तेमाल होने वाले AI बॉट्स, डिजिटल वर्कर्स और सॉफ्टवेयर एजेंट्स को मैनेज करना शामिल है। यह पक्का करने की ज़िम्मेदारी इसकी है कि AI सही जवाब दे और समय पर काम पूरा करे, और जब भी AI कहीं अटक जाए, तो समाधान खोजने के लिए इंसानी टीम के साथ मिलकर काम करे। साथ ही AI को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए निर्देश और ट्रेनिंग भी दी जाती है।

कितनी मिल सकती है सैलरी?

सैलरी के मामले में यह नौकरी काफी आकर्षक मानी जा रही है। शुरुआती स्तर पर कंपनियां 8 लाख से 15 लाख सालाना पैकेज दे रही हैं। वहीं 2 से 3 साल का अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल्स 25 लाख से 40 लाख सालाना तक कमा सकते हैं। AI आधारित बिजनेस तेजी से बढ़ने के कारण इस भूमिका की मांग भी लगातार बढ़ रही है। बैंक, IT कंपनियां और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश कर रहे हैं।

READ MORE: Freehand की बड़ी छलांग, जुटाए 75 मिलियन डॉलर, बढ़ेगा AI विस्तार

कौन-सी स्किल्स हैं जरूरी?

  • Prompt Engineering की समझ
  • Critical Thinking और बेहतर लॉजिक
  • No-Code Tools और वर्कफ्लो ऑटोमेशन का बेसिक ज्ञान
  • AI से सही आउटपुट लेने और उसकी निगरानी करने की क्षमता

इन स्किल्स की मदद से बिना एडवांस कोडिंग सीखे भी इस क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है।

करियर की शुरुआत कैसे करें?

अगर आप इस क्षेत्र में आना चाहते हैं, तो ChatGPT, Claude, AutoGPT, Zapier और Make जैसे AI और ऑटोमेशन टूल्स का इस्तेमाल सीखना शुरू करें। इसके अलावा AI मैनेजमेंट और वर्कफ्लो ऑटोमेशन से जुड़े ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स भी आपके रिज्यूमे को मजबूत बना सकते हैं।

READ MORE: Claude vs ChatGPT: कौन सा AI चैटबॉट आपके लिए बेहतर?

डिजिटल लेबर मैनेजर की भूमिका को भविष्य की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली नौकरियों में से एक माना जाता है। AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ इस पद की मांग भी बढ़ेगी। अगर आप समय रहते सही स्किल्स सीख लेते हैं, तो यह करियर आपको बेहतरीन सैलरी और शानदार मौके दिला सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss